मेरठ

80 साल की बुजुर्ग और नर्स जब कोरोना से जंग जीतकर पहुंची घर तो स्वागत देखकर इनकी आंखों में आ गया पानी

Highlights कोविड वार्ड से तीन लोगों को किया गया डिस्चार्ज मोहल्लेवासियों ने किया तालियों के साथ स्वागत कोरोना वायरस से संक्रमित थी बुजुर्ग और नर्स
2 min read
• •
Updated: 14 May 2020, 4:52 PM IST
meerut

मेरठ। मेडिकल कालेज के कोविड 19 वार्ड से तीन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। ये तीनों मरीज डिस्चार्ज होकर अपने घर चले गए। इनमें 80 साल की बुजुर्ग महिला हैं। इन्हें कूल्हे की हड्डी टूटने के बाद जांच कराने पर पता चला कि कोरोना संक्रमण है। इसके बाद इनको कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। आज जब ये कोरोना को हराकर अपने घर पहुंची तो मोहल्ले के लोगों ने तालियां बजाकर इनका स्वागत किया।

कोरोना से मुक्ति पाने वालों में दूसरे व्यक्ति एक 62 वर्षीय कपड़ा व्यापारी हैं। दोनों ने मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की तारीफ की। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था थी। भोजन और दवाएं समय से मिल रही थी। डाक्टरों और नर्सों का व्यवहार बहुअ अच्छा था। वे अब घर पर 14 दिन तक क्वारंटाइन रहेंगी। वहीं जिला अस्पताल में तैनात नर्स कोरोना को हराकर घर वापस आयी।

गत दिवस मीनाक्षीपुरम में रहने वाली नर्स रविंदर कौर पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके चलते उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में भर्ती किया था। जहां उनका सफल इलाज होने के बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई और उन्हें आज वापस घर भेज दिया। घर पहुंचने पर उनके मोहल्ले वालों ने थाली थाली बजाकर व फूल बरसाकर नर्स रविंदर कौर का स्वागत किया। इन सभी का लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। अपना इस तरह स्वागत देखकर इनकी आंखों में आंसू आ गए। अभी इन तीनों को 14 दिन होम क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है।

Updated on:
14 May 2020, 4:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान