21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / सुपर लॉकडाउन के दौरान फ्लाईओवर के नीचे इस हाल में मिला महिला का शव, पुलिस को जांच में आ रही ये मुश्किलें

सुपर लॉकडाउन के दौरान फ्लाईओवर के नीचे इस हाल में मिला महिला का शव, पुलिस को जांच में आ रही ये मुश्किलें

Highlights मेरठ के कंकरखेड़ा बाईपास क्षेत्र में मिला महिला का शव पीपीई किट पहनकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा दूसरे जनपद में हत्या करके शव यहां फेंकने की आशंका  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 14 May 2020, 2:38 PM IST

meerut

मेरठ। महिला की हत्या कर शव को बाईपास पर फेंक दिया गया। शव की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीपीई किट पहनकर शव को सील किया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला का शव कहां से आया और किसने लाकर फेंका पुलिस के लिए यह पहेली बना हुआ है। थाना पुलिस इसकी जांच कर रही है। माना जा रहा है कि महिला की हत्या दूसरे स्थान पर की गई और उसके बाद शव को यहां पर लाकर फेंक दिया गया।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में कोरोना के संक्रमण से 16वीं मौत, परिजनों ने उपचार में लापरवाही का लगाया आरोप

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में बाईपास पर रोहटा फ्लाई ओवर के नीचे गुरुवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी थाना कंकरखेड़ा को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को शिनाख्त करने के प्रयास किए, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। कंकरखेड़ा पुलिस के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को वहां पर फेंका गया है। सुबह क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि करीब 40 वर्षीय महिला का शव फ्लाई ओवर के पास पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका की नाक से खून निकल रहा था। इसके अलावा उसके पूरे शरीर पर चोट का कहीं कोई निशान नहीं था। मृतक महिला ने सलवार सूट पहना हुआ था। उसके पैरों में मेहंदी लगी हुई थी।

यह भी पढ़ेंः Ground Report: श्रमिकों ने कहा- गांव से बाहर आकर खाना और पहनना ही कमाया, अब नहीं आएंगे घर से लौटकर

महिला के दाहिने हाथ पर आदेश वाइफ आफ सुमन लिखा हुआ है। कोरोना संक्रमण के तहत सावधानी बरतते हुए पुलिस ने पीपीई किट पहनकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार महिला दूसरे जनपद की लग रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी मृतक महिला की पहचान नहीं बता सका। इस बारे में एसपी सिटी डा. एएन सिंह ने बताया कि महिला के शव मिलने की सूचना मिली है। घटना की जांच की जा रही है। महिला के बारे में पता लगाया जा रहा है। आसपास के जनपदों में सूचना भिजवा दी गई है।