मेरठ

मेरठ में पाकिस्तानी महिला की गिरफ्तारी में नया मोड़, वकील का दावा- सबा को जिस वोटर कार्ड पर भेजा जेल, वो प्रोफेसर की पत्नी

Meerut News: मेरठ में गिरफ्तार पाकिस्तानी महिला सबा के मामले में वकील ने पुलिस पर बिना सत्यापन के कार्रवाई का आरोप लगाया है।

2 min read
Mar 06, 2026
Saba Farhat (Photo Source - X)

मेरठ में पाकिस्तानी नागरिक सबा की गिरफ्तारी का मामला अब उलझ गया है। इस केस में एक ऐसा चौंकाने वाला मोड़ आया है जिसने पुलिस की जांच पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। सबा के वकील ने दावा किया है कि जिस वोटर कार्ड को आधार बनाकर पुलिस ने उसे जेल भेजा वह असल में किसी और महिला का है।

ये भी पढ़ें

यूपी के पेट्रोल पंपों पर लगी कतारें, बड़े कैन और ड्रम लेकर पहुंचे लोग… जानें क्या हुआ ऐसा

वोटर कार्ड किसी का, जेल भेजा किसी को?

सबा के अधिवक्ता वीके शर्मा ने मीडिया के सामने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस जिस 'नाजिया' के वोटर कार्ड को फर्जी बता रही है वह सठला गांव की रहने वाली एक संभ्रांत महिला का असली कार्ड है। इस महिला के पति पेशे से प्रोफेसर हैं। जबकि सबा के पति एक बैंड कारोबारी हैं। वकील का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी जांच-पड़ताल और फिजिकल वेरिफिकेशन के जल्दबाजी में सबा को गिरफ्तार कर लिया।

EPIC नंबर ने खोली पोल

अधिवक्ता ने नाजिया का असली वोटर कार्ड दिखाते हुए कहा कि इसका ईपीआईसी (EPIC) नंबर TXL0674044 है। यही वह नंबर है जिसे पुलिस ने अपनी शिकायत में सबा का फर्जी कार्ड बताया था। अब वकील का कहना है कि जब यह कार्ड सठला की नाजिया का है तो इसके आधार पर सबा को जेल भेजना पूरी तरह गलत और कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन है।

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद तब शुरू हुआ जब रुकसाना खान नाम की महिला ने शिकायत की थी। आरोप लगा था कि जली कोठी में रहने वाली सबा एक पाकिस्तानी नागरिक है और वह 33 साल से अवैध रूप से मेरठ में रह रही है। शिकायत में कहा गया था कि सबा ने फर्जी तरीके से भारतीय दस्तावेज बनवाए हैं। इसी आधार पर 16 फरवरी को देहली गेट थाने में केस दर्ज हुआ और 17 फरवरी को सबा को जेल भेज दिया गया।

पुलिस के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

अधिवक्ता वीके शर्मा अब इस गलत गिरफ्तारी और मानसिक उत्पीड़न के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस कार्ड का जिक्र किया जा रहा है उस पर सठला निवासी महिला नाजिया की फोटो है। सबा का उससे कोई लेना-देना नहीं है।

ये भी पढ़ें

10 महीने से मायके में थी पत्नी, बार-बार बुलाने पर भी नहीं लौटी तो पति ने उठाया खौफनाक कदम
Updated on:
06 Mar 2026 03:31 pm
Published on:
06 Mar 2026 03:14 pm
Also Read
View All