मेरठ

दलित महिला को मंदिर में घुसने से रोका तो गुस्साए लोगों ने कर दिया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

दलितों ने धमकी दी है कि अगर मामले में कार्रवाई न हुई तो वे मंदिर में जबरन घुसकर पूजा-अर्चना तो करेंगे ही साथ ही महापंचायत भी करेंगे।
2 min read
• •
Updated: 15 Jan 2019, 7:41 PM IST
temple
दलित महिला को मंदिर में घुसने से रोका तो गुस्साए लोगों ने कर दिया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

मेरठ। मामला भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम के विधानसभा क्षेत्र सरधना से जुड़ा हुआ है। जहां पर मंगलवार को पूजा-अर्चना करने गई एक दलित महिला को मंदिर के पदाधिकारियों ने बाहर ही रोक दिया। इससे क्षेत्र के दलित लोगों में आक्रोश फैल गया है। दलितों ने धमकी दी है कि अगर मामले में कार्रवाई न हुई तो वे मंदिर में जबरन घुसकर पूजा-अर्चना तो करेंगे ही साथ ही महापंचायत भी करेंगे। आरोप है कि जब महिला मंदिर में पूजा-अर्चना करने गई तो उसको जातिसूचक शब्दों से भी संबोधित किया गया।

मामला सरधना कस्बे के अमन विहार कालोनी का है। कालोनी निवासी प्रवेश ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से हैं। वह सोमवार की सुबह पास के ही देवी मंदिर में पूजा करने गई थी। उस दौरान जैसे ही वह मंदिर के भीतर अपने चप्पल उतारकर घुसने लगी तो मंदिर के भीतर उपस्थित पुजारी ने उसके मंदिर में घुसने का विरोध किया। इस दौरान मंदिर में कुछ और लोग भी थे। उन लोगों ने भी उसके मंदिर में घुसने पर आपत्ति जताई।

उसने जब इन सब का विरोध किया तो उसे अपशब्द कहे गए। महिला ने यह बात आकर अपने घर पर बताई। जिस पर उसके परिजनों ने थाने पहुंचकर लिखित में तहरीर दी। इस मामले को लेकर दलितों में रोष है। उनका कहना है कि इस तरह की हरकत से भाईचारे की भावनाओं पर फर्क पड़ता है।

दलितों ने किया मंदिर में जबरन घुसने का ऐलान

इस घटना के बाद दलितों की एक बैठक सरधना कस्बे में ही हुई। बैठक में दलितों ने कहा कि प्रशासन उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे जिन्होंने महिला को मंदिर मेें घुसने से रोका है। अन्यथा वे मंदिर में जबरन घुसेगे और महापंचायत का ऐलान करेंगे। वहीं मंदिर कमेटी के पदाधिकारी सतीश ने कहा कि यह किसी की साजिश है जो कि मंदिर को बदनाम करना चाहता है। मंदिर में पूजा करने का सभी का अधिकार है। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इसकी जानकारी वह थाना स्तर से पता कर रहे हैं। थानाध्यक्ष प्रशांत कपिल ने बताया कि अभी उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर ही कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
15 Jan 2019, 7:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप