मेरठ

विवेक तिवारी हत्‍याकांड के आरोपी सिपाही की पत्‍नी वारदात के बाद अचानक बन गई लखपति, जानिए कैसे

लखनऊ में एप्‍पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्‍या का मामला
3 min read
• •
Updated: 3 Oct 2018, 2:27 PM IST
Rakhi Malik
विवेक तिवारी हत्‍याकांड के आरोपी सिपाही की पत्‍नी वारदात के बाद अचानक बन गई लखपति, जानिए कैसे

मेरठ। लखनऊ में एप्‍पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या का आरोपी सिपाही प्रशांत चैधरी को महकमे ने हत्या के आरोप में बर्खास्त तो कर दिया लेकिन उसके साथ महकमे के साथियों की सहानुभूति कम नहीं है। हत्यारोपी प्रशांत चैधरी की पत्नी एक ही रात में लखपति बन गई है। हत्यारोपी बर्खास्त सिपाही प्रशांत चौधरी की पत्नी के एकाउंट में एक दिन में पांच लाख से ज्यादा की रकम विभिन्न सूत्रों के माध्यम से जमा कराई गई है। जबकि उनकी पत्नी के एकाउंट में घटना से पहले मात्र कुछ सौ रुपये ही पड़े हुए थे।

किनौनी शुगर मिल में है खाता

विवेक तिवारी के हत्यारोपी बर्खास्त सिपाही प्रशांत चौधरी की पत्नी राखी का खाता मेरठ के किनौनी शुगर मिल स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में है। बैंक सूत्रों के अनुसार, उसके खाते में 30 सितंबर को 5 लाख रुपये से अधिक आ गए हैं। सोमवार यानी 1 अक्‍टूबर को सुबह 10.15 बजे उसका बैलेंस 5 लाख रुपये से अधिक बताया जा रहा है। बर्खास्त सिपाही की पत्नी के खाते में कई बार में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए रकम जमा की गई है। सूत्रों की मानें तो ये रकम आरोपित सिपाही के पुलिसकर्मी मित्रों द्वारा उसके केस में मदद के लिए जमा कराई गई है।

कुख्यात योगेश भदौड़ा के गांव की है पत्नी

हत्यारोपी सिपाही की पत्नी राखी रोहटा थाना क्षेत्र के भदौड़ा गांव की रहने वाली है। बताते चलें कि भदौड़ा गांव का कुख्यात योगेश भदौड़ा भी है। यह भी जांच की जा रही है कि हत्यारोपी सिपाही की पत्नी के खाते में रकम कहां से आई है।

सोशल मीडिया पर अपील

हत्यारोपी सिपाही की पत्नी ने अपने पति को बेकसूर बताते हुए सोशल मीडिया पर उसकी बर्खास्तगी को अनुचित बताया था। उसने पुलिस महकमे से जुड़े लोगों से अपील की थी कि उसकी मदद कोर्ट में की जाए, जिससे उसको न्याय मिल सके।

अनुशासनहीनता की खुली कलई

विवेक तिवारी की हत्या के बाद जिस तरह के विरोधाभासी बयान आए, उसने पुलिस की अनुशासनहीनता की कलई खोल दी। डीजीपी ओपी सिंह से लेकर लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने हत्या के आरोपित सिपाहियों को जेल भेजने के बयान दिए जबकि सिपाही थाने में जाकर अपने पक्ष में पुलिसकर्मियों को लामबंद कर रहा था। इसके बाद वह पत्नी के साथ जवाबी एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने भी पहुंच गया। आखिरकार उसे जेल भेजा गया लेकिन अब उसके साथियों ने खुले तौर पर सिपाहियों को उसके पक्ष में लामबंद करना शुरू कर दिया है।

मदद के लिए की अपील

उसके एक कथित साथी रोहित पाल ने फेसबुक पर प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार की मदद के लिए अपील की है। वह भी खुद को सिपाही बता रहा है। इस बारे में जब एसएसपी प्रशांत कुमार से बात की गई तो उन्होंने इस पर अनभिज्ञता जताई। वहीं किनौनी बैंक मैनेजर से बात की गई तो उनका कहना था कि बैंक के किसी भी उपभोक्ता के खाते की डिटेल बताई नहीं जा सकती।

Updated on:
3 Oct 2018, 2:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला