31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एप्पल मैनेजर की हत्या के बाद इस दिग्गज नेता ने शुरू किया मौन प्रदर्शन, योगी सरकार से की बड़ी मांग

इस बीच एक दिग्गज नेता पीड़ित परिवार के पक्ष में उतर आए हैं और आरोपी सिपाही को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 2 Oct 2018, 5:13 PM IST

Vivek Tiwari

Vivek Tiwari

रामपुर। एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी हत्या करने के बाद जहां एक तरफ आरोपी सिपाही के पक्ष में यूपी पुलिसकर्मियों द्वारा सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बच्चों के हाथों में एक बोर्ड दिया गया है और उस पर लिखा गया है कि पुलिसकर्मी लोगों की सुरक्षा में हर वक्त तैनात रहता है तो वहीं अब इस बीच एक दिग्गज नेता पीड़ित परिवार के पक्ष में उतर आए हैं और आरोपी सिपाही को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। वहीं इसके पीछे एक तरह की राजनीति भी बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : विवेक तिवारी हत्याlकांड के बाद यूपी पुलिस ने लिया बड़ा फैसला, इन पुलिसकर्मियों को हटाने के निर्देश

दरअसल, रामपुर में समाजवादी के दिग्गज नेता आजम खां गांधी समाधी पर करीब सवा घंटे हाथ में बोर्ड लिए खड़े रहे। जिस पर लिखा था, योगी जी विवेक तिवारी की हत्या करने वाले को फांसी देने की घोषणा करो। इस दौरान उनके साथ समाजवादी पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे। वहीं अपना मौन प्रदर्शन खत्म करने के बाद आजम खां ने कहा कि जो सवाल हमारी तख्तियों पर लिखे हैं उन पर राष्ट्रीय बहस होनी चाहिए। देश चलाने वालों से अगर देशवासियों ने इन सवालों का जवाब नहीं मांगा तो देश में लोकतंत्र, कानूनतंत्र, प्रजातंत्र को बचाना असंभव हो जाएगा। प्रदेश और केंद्र सरकार के जिम्मेदार लोगों को हमारे सवालों का जवाब देना है।

यह भी पढ़ें : एप्पल के मैनेजर को शूट करने वाले सिपाही की पत्नी के अकाउंट में पहुंची इतनी बड़ी राशि

गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी अपनी महिला सहयोगी को कार में घर छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान गोमतीनगर थाने में तैनात सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार ने विवेक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद इस पूरे मामले में आरोपी ने खुद को बचाने के लिए अलग-अलग कहानियां गड़ी। वहीं मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। सीएम योगी की तरफ से पीड़ित परिवार के लिए 40 लाख रुपये और मृतक विवेक की पत्नी को सरकार नौकरी देने की घोषणा की गई है।