मेरठ

चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुआ यह बड़ा नेता, इस केंद्रीय मंत्री ने कराया ज्वाइन, देखें वीडियो

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पश्चिमी यूपी के इस बड़े नेता के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी वहीं विरोधी दल परास्त होंगे।

2 min read
Mar 10, 2018
rld leader join bjp

बागपत। जिले में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल रालोद जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने रालोद का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान उनको भगवा धारण कराने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी त्यागी व केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री व क्षेत्रीय सांसद डॉ सत्यपाल सिंह मौजूद रहे।

प्रदीप ठाकुर के भाजपा में शामिल होने से बागपत में पूर्ण बहुमत से खुद को स्थापित करने का दम भरने वाली रालोद को तगड़ा झटका लगा है और उसका अस्तित्व खतरे में दिखाई दे रहा है। दरअसल बागपत में रविवार को भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी त्यागी पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे और सरकार की उपलब्ध्यिों को गिना रहे थे।

यह भी पढ़ें-VIDEO: युवक मंदिर में करने लगा ये काम तो पब्लिक ने किया ये हाल

त्यागी का कहना था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद से गुंडाराज खत्म हुआ है। बदमाश सलाखों के पीछे हैं। प्रदेश में विकास कार्यो में तेजी आयी है। इसी दौरान रालोद के जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर प्रेस वार्ता में पहुंचे। अश्वनी त्यागी ने इसी दौरान प्रदीप ठाकुर को माला पहनाकर भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी और उनको भगवा धारण कराया। आपको बता दे कि प्रदीप ठाकुर एक वर्ष पहले ही सपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए थे और फिलहाल रालोद के जिलाध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे थे। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी का कहना था कि मोदी जी के विचारों का ही प्रभाव है कि विपक्षी पार्टीयों के प्रभारी भाजपा का दामन थाम रहे है।

प्रदीप ठाकुर का कहना था कि सभी पार्टियां एक सुर में होकर केवल भाजपा को हराना चाहती हैं और अपना अस्तित्व बचाने के प्रयास में लगी हैं। उनको गरीब मजदूरों की कोई चिंता नहीं है। कोई पार्टी आज मुददों की बात नहीं करती है। बात करती है तो केवल भाजपा को हराने की। पार्टियों द्वारा अपने एजेंडें से भटने के कारण व दुखी थे और उन्होंने शनिवार को भाजपा का दामन थामा है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद सत्यपाल सिंह ने उनको बधाई दी और मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल होने की घोषण की। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय खोकर, नरेंद्र मोदी विचार मंच के अध्यक्ष संजय प्रजापति के साथ अन्य भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Updated on:
10 Mar 2018 05:39 pm
Published on:
10 Mar 2018 05:26 pm