बताया जा रहा है कि चार दिन पहले तीनों लोग युवती को लेकर पंजाब से भाग निकले थे और इनके खिलाफ पंजाब के बरनाला में मुकद्दमा भी दर्ज है। बागपत पुलिस ने पंजाब पुलिस से संपर्क साधकर सूचना दे दी है। जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस भी बागपत पहुंचने वाली है। इधर दुर्गा वाहिनी की जिलाध्यक्ष का आरोप है कि लड़की को बेचने के लिए यहां बहला फुसलाकर लाया गया था। इतना ही नहीं यहां लड़की का धर्म परिवर्तन भी कराया जाना था, जबकि हिंदू युवा वाहिनी के जिलामंत्री रूपक कुमार का कहना है कि ये लव जिहाद है और वे इसमें एफआईआर कराएंगे, जबकि हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर का कहना है कि लव जिहाद और धर्म परिवर्तन का मामला है और इसके तार कश्मीर से जुड़े हुए हैं।