उद्यमी के पास बदमाशों के कर्इ बार रंगदारी के लिए काॅल करने पर भी उद्यमी द्वारा रुपये न देने पर शनिवार शाम बाइक सवार तीन बदमाश उनकी कंपनी के बाहर पहुंचे। इसी दौरान पुलिस टीम के साथ मौजूद फेज टू थाना प्रभारी ने बाइक पर तीन युवकों को संदिग्ध देख रुकने का इशारा किया। इस पर बदमाश रुकने की जगह भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे दो बदमाश घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान बागपत के मिथली निवासी आजाद बागपत निवासी विकास और संजू (35) के रूप में हुई है। संजू विकास का बहनोई है। उसका परिवार काफी समय से नोएडा के गढ़ी चौखंडी गांव में रह रहा है। हालांकि परिवार से विवाद की वजह से संजू गांव में ही किराए पर अलग रहता है।