जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से राजस्थान की रहनेवाली पीड़िता कानपुर मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर है। युवती का राजस्थान सीकर के रहने वाले शुभम शर्मा से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शुभम अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसकी बहन नोएडा में परिवार के साथ रहती है। युवती का आरोप है कि दिसम्बर महीने में उसकी शुभम से फोन पर बात हुई। शुभम ने उससे कहा कि वह 15 दिन की छुट्टी पर भारत आ रहा है। वह इस दौरान उससे नोएडा में सगाई करेगा। क्योंकि, नोएडा में उसकी बहन रहती है इसलिए पीड़िता उसकी बात पर राजी हो गई।