मेरठ

‘राष्ट्रोदय’ कार्यक्रम में मोहन भागवत का संदेश प्रत्येक कान तक पहुंचाने की यह है खास व्यवस्था

वेस्ट यूपी के किसी कार्यक्रम में पहली बार हो रही इतनी बड़ी व्यवस्था  
2 min read
• •
Updated: 22 Feb 2018, 11:39 AM IST
meerut

मेरठ। शहर के जागृति विहार एक्सटेंशन ग्राउंड में राष्ट्रोदय कार्यक्रम स्थल पर सर संघ संचालक मोहन भागवत के यहां दिए गए संदेश को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। ये इंतजाम वेस्ट यूपी में हुए किसी कार्यक्रम में सुनने को नहीं मिले। 25फरवरी को हाेने वाले राष्ट्रोदय कार्यक्रम में यहां लगने वाले लाउडस्पीकर की संख्या जानने पर आप जरूर चौंक सकते हैं, क्योंकि इतनी संख्या में लाउडस्पीकर अब तक यहां कभी नहीं लगे। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम स्थल पर नौ हजार लाउड स्पीकरों की व्यवस्था की गई है। इन्हें लगाने का काम कर रही कंपनी तायल के सुपरवाइजर सुनील का कहना है कि वैसे तो वे लोग मेले और कुंभ के बड़े आयोजनों में लाउडस्पीकर और सांउड सिस्टम लगाने का काम करते हैं, लेकिन किसी निजी कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में लाउडस्पीकर लगाने का काम पहली बार कंपनी कर रही है। इससे पहले यह कंपनी कुंभ और अर्धकुंभ में लाउडस्पीकर लगा चुकी है। कुंभ में करीब 20 हजार लाउडस्पीकर लगाए जाते हैं। निजी कार्यक्रम में नौ हजार लाउडस्पीकर सबसे बड़ी संख्या है।

चार लाख स्वयं सेवक आएंगे

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का उत्तरी भारत में होने वाला अब तक यह सबसे बड़ा कार्यक्रम बताया गया है। इसमें करीब चार लाख स्वयं सेवकों के रहने और उनके खाने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम प्रभारी अजय मित्तल ने बताया कि मेरठ या पश्चिम उप्र के जिलों में सांउड सिस्टम लगाने वाली कंपनियों के पास इतनी बड़ी संख्या में लाउडस्पीकर लगाने की व्यवस्था नहीं है। मेरठ ही नहीं पूरे उप्र में सिर्फ लखनऊ की तायल सांउड सिस्टम के पास ही इतनी भारी मात्रा में सांउड सिस्टम उपलब्ध कराने की सुविधा है।

15 दिन से चल रहा है काम

कंपनी के सुपरवाइजर सुनील ने बताया कि लाउडस्पीकर लगाने का काम पिछले 15 दिन से चल रहा है। कार्यक्रम स्थल में सर संघ चालक के भाषण की आवाज सभी को सहजता से उपलब्ध हो सके, इसलिए एक से दूसरे लाउडस्पीकर की दूरी के बीच का दूरी 20 फुट रखी गर्इ है।

रिमोट से होगा कंट्रोल

सभी लाउडस्पीकर में साउंड बेहतर हो इसके लिए रिमोट की व्यवस्था की गई है। पूरे क्षेत्र में लगे 9 हजार लाउडस्पीकरों को कंट्रोल करने के लिए 100 रिमोट कालम लगाए गए है। इसके लिए बकायदा कंट्रोल रूम बनाया गया है।

विदेश साउंड कंट्रोल मशीन से कंट्रोलिंग

उन्होंने बताया कि रिमोट के अलावा सभी लाउडस्पीकर में बेहतर और सुचारू साउंड के लिए विदेश से मंगाई गई साउंड कंट्रोल मशीन से संचालित किया जाएगा। इसके लिए एक मास्टर कम्प्यूटर से इस साउंड कंट्रोल मशीन को जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम शुरू होने से एक दिन पहले ही सभी लाउडस्पीकरों की टेस्टिंग की जाएगी। अगर किसी सिस्टम में कहीं कोई खराबी पाई जाती है या खराबी आने की संभावना है तो कम्प्यूटर तुरंत खराब लाउडस्पीकर का पता लगा लेगा।

पुलिस को बाहरी सुरक्षा का जिम्मा

कार्यक्रम प्रभारी ने बताया कि राष्ट्रोदय कार्यक्रम में पुलिस को बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस का कोई जवान या अधिकारी तैनात नहीं होगा।

देखें वीडियोः Rakesh make Rashid in love

Updated on:
22 Feb 2018, 11:39 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला