मेरठ

VIDEO: साध्वी प्राची का खुलासा, अखिलेश सरकार में हत्या की रची जा रही थी साजिश

Sadhvi Prachi का सनसनी खेज खुलासा SP सरकार में थी मेरी हत्या की साजिश-साध्वी प्राची 'मदरसे में तैयार होते है अफजल गुरू और जाकिर नाइक जैसे लोग’
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2019, 1:29 PM IST
sadhvi prachi

मेरठ। अपने विवादित और बेबाक बयानों से सुर्खियों में रहने वाली साध्वी प्राची ( sadhvi prachi ) ने एक बार फिर अपने बयान से सनसनी फैला दी है। साध्वी प्राची ने खुलासा करते हुए कहा कि अखिलेश सरकार उनकी हत्या की साजिश रची गई थी। यदि भाजपा की सरकार नहीं आई होती तो उनकी हत्या हो चुकी होती। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर मदरसे को लेकर बड़ा बयान दिया।

दरअसल साध्वी प्राची लखनऊ जाते समय मेरठ स्टेशन पर पत्रकारों से बात करने के लिए रूकी। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ प्रशासन साजिश रच रहा है। उनके खिलाफ अखिलेश सरकार में भी साजिश रची गई थी। उन्होंने कहा कि आज वे खुलासा कर रही हैं कि पूर्व सपा सरकार में उनकी हत्या की साजिश रची जा रही थी। अगर भाजपा सरकार न आई होती तो उनकी हत्या हो चुकी होती। अखिलेश सरकार के दौरान उन पर मुकदमें दर्ज किए गए थे। वे न तब प्रशासन से डरी थी और न अब प्रशासन से डर रही हैं। वे अपने बयान पर कायम हैं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार ने उन पर बिना वजह के दर्जनों मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज करा दिए थे। उन्होंने सपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो व्यक्ति टीवी पर लगातार दिखाया जाता रहा यह कहता हुआ कि हिन्दुओं की दुकान से समान न खरीदा जाए। उसके खिलाफ कुछ नहीं किया गया। मैंने तो सिर्फ यहीं कहा कि गाय काटने वाले हाथ कांवड़ नहीं बना सकते। उनके हाथों से बनी कांवड़ शुद्ध नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं के दो पवित्र त्योहार होते हैं पहला कांवड़ यात्रा और दूसरा राखी का पर्व। मैं तो हिन्दुओं से कहती हूं कि दोनों पर्व पर इनकी दुकान से कोई समान नहीं खरीदा जाए।

इसके साथ ही वीएचपी नेता ने कहा कि आजम खान ने बिल्कुल ठीक कहा कि मदरसे में योगी आदित्यनाथ या साध्वी प्रज्ञा जैसे लोग नहीं पैदा होते। मदरसे में तो जाकिर नाईक और अफजल गुरू जैसे लोग पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन तो वहीं है न। प्रशासन के भीतर कीटाणु तो बसपा और सपा वाले ही हैं। उन्होंने कहा कि नाहिद हसन हो या फिर आजम खान। जब ये बोलते हैं तो क्या हवा में आक्सीजन छोड़ते हैं। जो प्रशासन इन्हें गिरफ्तार नहीं करता। साध्वी प्राची कभी भड़काऊ भाषण नहीं देती।

Updated on:
4 Aug 2019, 1:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान