मेरठ

सपा नेता की रिंग सेरेमनी की फोटो देख भड़की महिला, बोली- मुझे 3 साल तक धोखे में रखा…खुद कर रहा शादी; हंगामा

मेरठ में एक सपा नेता और बुलंदशहर निवासी महिला नेता की रिंग सेरेमनी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो देखकर एक विवाहित महिला भड़क उठी।
less than 1 minute read
Oct 17, 2025
Feature image

मेरठ में एक सपा नेता और बुलंदशहर निवासी महिला नेता की रिंग सेरेमनी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो देखकर एक विवाहित महिला भड़क उठी। वह अपने घर से निकली और सपा नेता के घर पहुंच गई।

घर के बाहर ही पहुंचकर महिला सड़क पर ही हंगामा करने लगी। महिला के हंगामा करने पर आसपास के पड़ोसी इकट्ठा हो गए। महिला का कहना है कि सपा नेता उसके साथ रिलेशनशिप में था और धोखे में रखकर उसने दूसरी महिला के साथ सगाई कर ली है। साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि सपा नेता ने उससे दो करोड़ रुपए ऐंठ लिए हैं।

मामले की जानकारी पर पहुंचे सपा नेता

जैसे ही सपा नेता को अपने घर के बाहर हंगामा करने की जानकारी हुई तो वह तुरंत ही अपने आवास पहुंचे। घर पहुंचकर वह महिला को अंदर ले गए। घर के अंदर करीब दो घंटे तक दोनों में बातचीत चली। इसके बाद महिला घर से बाहर निकली और कार में बैठकर अपने घर चली गई।

किसी कंपनी की एमडी है महिला

जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति से अलग रहती है। वह खुद को किसी कंपनी का एमडी बताती है। महिला के अनुसार सपा नेता और उसका करीब तीन साल का रिलेशनशिप था। फिलहाल, सपा नेता की अब जिस महिला के साथ सगाई हुई है। वह बुलंदशहर की रहने वाली है। वह विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है और थाने में भी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

Published on:
17 Oct 2025 04:46 pm