मेरठ

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए अब हॉटस्पॉट में सैंपलिंग, स्वास्थ्य विभाग ने लगाई इतनी टीमें

Highlights मेरठ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 84 हॉटस्पॉट इलाकों में सामूहिक संक्रमण का खतरा बढ़ा शहर में नए हॉटस्पॉट मिलने से विभाग की बढ़ी मुश्किलें  
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Apr 2020, 7:28 PM IST
meerut

मेरठ। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में नियमित बढ़ोतरी दर्शाती है कि जिले में कोरोना चेन पूरी तरह ध्वस्त नहीं हुई है। कुल आंकड़ों की बात करें तो यह संख्या 84 पहुंच गई है। इसी कड़ी में कोरोना से बचाव व इसके प्रभाव को कम करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। शास्त्रीनगर और लखीपुरा से बड़ी संख्या में मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग को हॉटस्पॉट इलाकों में सैंपलिंग करने को कहा गया है। इस काम के लिए दस टीमें इन इलाकों में उतारी गई हैं। टीमों द्वारा हॉटस्पॉट इलाकों से जांच के लिए करीब 500 सैंपल लिए जा रहे हैं।

बता दें कि सैंपलिंग का जिले में अभी तक का ये सबसे बड़ा अभियान है। लखीपुरा में पूल टेस्टिंग में पांच मरीजों के मिलने से सामुदायिक संक्रमण का खतरा उभरा है, ऐसे में विभाग हॉटस्पॉट में से रैंडम सैंपलिंग करेगा। बुधवार को विभाग की टीम जलीकोठी समेत अन्य क्षेत्रों से पांच सौ लोगों के सैंपल लेने गई। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. विश्वास चौधरी ने बताया कि जिले के हॉटस्पॉट में सैंपलिंग का काम होगा। प्रदेश सरकार ने संक्रमित क्षेत्रों के बफर जोन से रैंडम पूल सैंपलिंग का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि लखीपुरा समेत चार क्षेत्रों से सौ सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे, जिसमें लखीपुरा के पांच पॉजिटिव केस सामने आए थे। इसी तर्ज पर स्वास्थ्य विभाग को आशंका है कि अन्य हॉटस्पॉट इलाकों में भी कम्युनिटी संक्रमण का खतरा मंडरा सकता है, इसीलिए जलीकोठी समेत चार क्षेत्रों में विभाग की दस जांच के लिए करीब 500 नमूने ले रही हैं।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप