मेरठ। कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लाॅकडाउन के बावजूद जनपद में रोजाना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। कोरोना हॉटस्पॉट की घोषणा आठ अप्रैल को की गई थी। उस समय जनपद में 11 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए थे। तब से अब तक दो सप्ताह में 13 नए कोरोना हॉटस्पॉट बन गए हैं, जबकि पॉजिटिव मरीजों की संख्या 34 से बढ़कर 82 हो गयी हैं। कैंट क्षेत्र में भी एक हॉटस्पॉट बन गया है, जबकि बुधवार को बागपत रोड पर साबुन गोदाम क्षेत्र भी हॉटस्पॉट बना है। भाजपा नेता के पिता यहीं के निवासी हैं।