मेरठ

Coronavirus: कोरोना मरीज की जानकारी छिपाने पर अस्पताल प्रबंधन पर मुकदमा, लाइसेंस भी निलंबित

Highlights मेरठ के संतोष अस्पताल के मामले पर कार्रवाई अस्पताल का एकाउंटेंट था कोरोना पॉजिटिव मौत के बाद प्रबंधन पर कसा गया शिकंजा  
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2020, 3:56 PM IST
meerut

मेरठ। कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए मेरठ रेड जोन घोषित है। इस दौरान यहां के अस्पतालों की लापरवाही भी सामने आ रही है। वेलेंटिस कैंसर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सम्प्रदाय विशेष के मरीजों के इलाज पर पाबंदी और प्रकाशित विज्ञापन पर मुकदमा दर्ज किया गया है तो दूसरा मामला शहर के ही संतोष अस्पताल का है। इस अस्पताल पर कोरोना मरीज की जानकारी छिपाने के आरोप पर शिकंजा कसा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, साथ ही अस्पताल का लाइसेंस भी निलंबित करके नोटिस जारी किया गया है।

पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत होने के बाद प्रशासन की ओर से सख्त रुख अपनाया गया। मरीज इसी अस्पताल के स्टाफ में था, मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड में मौत से पहले मरीज की तबियत खराब हुई थी और संतोष अस्पताल में दो दिन भर्ती भी रहे थे। बाद में मेडिकल में भर्ती कराया गया था। संतोष अस्पताल के अकाउंटेंट की मौत के बाद जब कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आयी तो हड़कंप मच गया था। इसके बाद संतोष अस्पताल को भी बंद करा दिया गया था। बेरीकेडिंग करके स्टाफ को वहीं पर क्वारंटीन कर दिया गया था।

रविवार को आयी रिपोर्ट में मृतक अकाउंटेंट के पुत्र की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आयी। इसके अलावा संतोष अस्पताल के 70 स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि संतोष अस्पताल के स्टाफ को अभी 14 दिन तक क्वारंटीन किया जाएगा। एसीएमओ प्रशासन डा. एसएस चौधरी ने मेडिकल थाने में संतोष अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी थी। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा अस्पताल का लाइसेंस भी निलंबित करके अस्तपाल को नोटिस जारी किया गया है।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप