मेरठ

मौसम विभाग की भविष्यवाणीः कल से इन शहरों में होगी भारी बारिश, बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां

Highlights- नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने के चलते सोमवार से भारी बारिश की संभावना- 13 व 14 जनवरी को वेस्ट यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी- फिर बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां
2 min read
• •
Updated: 12 Jan 2020, 10:54 AM IST
rain-alert.jpg

मेरठ. वेस्ट यूपी (West Uttar Pradesh) में एक बार फिर मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी जारी की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना कि नया पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते 13 से 19 जनवरी के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश (Heavy Rain) का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पहाड़ों पर भी अगले 72 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि ठंड से हल्की राहत के बाद सभी जिलों के स्कूल 13 जनवरी से खुल जाएंगे। हालांकि बारिश के बाद एक बार फिर से स्कूलों की छुट्टियां बढ़ सकती हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार को भी शीतलहर (Cold Waves) का प्रकोप जारी रहा। हालांकि तेज धूप से आम जन थोड़ी राहत जरूर महसूस कर रहा है। इसके बावजूद तापमान में कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ रहा है। आइएमडी के मुताबिक, मेरठ (Meerut) में जहां शनिवार के साथ ही रविवार को भी न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतक तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, नोएडा (Noida) की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री व अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसी तरह मुरादाबाद (Moradabad) में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री व अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मुरादाबाद की बात करें तो यहां घने कोहरे के कारण आमजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ठंड के कारण सभी स्कूलों को शनिवार को बंद कर दिया गया था। बताया जा रहा है मौसम में सुधार नहीं हुआ तो फिर छुट्टियां बढ़ सकती हैं।

आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एन सुभाष का कहना है कि पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के चलते 13 जनवरी तक मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। इसके चलते पारा एक बार फिर से गिरेगा। इसके साथ ही सुबह के समय कोहरा छाने का भी अनुमान है। उन्होंने नए पश्चिम विक्षोभ के कारण वेस्ट यूपी 13 से 19 जनवरी के बीच बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

Published on: