28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Bagpat / ठंड का कहर: बर्फीली हवाओं से कांपा UP, एक महिला समेत तीन लोगों की मौत

ठंड का कहर: बर्फीली हवाओं से कांपा UP, एक महिला समेत तीन लोगों की मौत

Highlights- शीतलहर के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित- बड़ौत रेलवे स्टेशन पर ठंड के कारण एक व्यक्ति की मौत- रामपुर जिले में भी ठंड लगने से दो की मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Jan 2020, 1:27 PM IST

baghpat.jpg

बागपत. उत्तर प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर बदस्तूर जारी है। कड़ाके की ठंड के चलते जहां स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं इससे आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड के चलते एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं,बागपत में ठंड से मौत के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आई है। यहां बड़ौत रेलवे स्टेशन पर करीब 12 घंटे तक शव पड़ा रहा, लेकिन रेलवे और सिविल पुलिस एक-दूसरे का क्षेत्र बताते हुए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते रहे।

यह भी पढ़ें- Weather Alert: मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी, फिर बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां

दरअसल, बागपत जिले के बड़ौत रेलवे स्टेशन परिसर पर बीती रात्रि एक बेसहारा व्यक्ति ने हाड़ कंपकपाने वाली ठंड के बीच दम तोड़ दिया था। सुबह जब रेल यात्रियों और ई-रिक्शा चालकों ने व्यक्ति को मरा पड़ा देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी रेलवे स्टेशन अधिकारियों और पुलिस को दी। सूचना के बाद रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन शव को किसी ने अपने कब्जे में नहीं लिया। रेलवे और सिविल पुलिस एक-दूसरे का क्षेत्र बता मामले से पल्ला झाड़ते रहे। करीब 12 घंटे तक व्यक्ति का शव ऐसे ही पड़ा रहा। मानवता को तार-तार कर हर कोई इस शव निहारता रहा। हालांकि दोपहर बाद मामला आला प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक शम्भू प्रसाद उर्फ भोला गांव गजियार थाना त्रिवेणीगंज जनपद सीपोल बिहार का रहने वाला था। मृतक की जेब से मिले फोन नम्बर के आधार पर इसकी सूचना पुलिस उसके परिजनों को भी दे दी गई है।

रामपुर में ठंड लगने से बुजुर्ग महिला समेत दो की मौत

वहीं, रामपुर में ठंड के कारण बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। रामपुर में पहला घटना बैरमनगर गांव में हुई है। जहां की रहने वाली जाहिद खान का कहना है कि उसकी मां आबादी बेगम को ठंड लग गई थी। इलाज के बाद भी उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो सका। गुरुवार रात उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शुक्रवार को आबादी बेगम को कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया। वहीं जिले के बिलासप़ुर थाना क्षेत्र के ग्राम वेदपुर निवासी किसान बलकार सिंह को सप्ताहभर पहले को खेत में काम करते समय ठंड लग गई थी। हालात बिगड़ने पर उनका निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया, लेकिन उपचार उपचार के दौरान उनकी मौत हो हुई। इस संबंध में तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह ने ठंड से मौतों पर जानकारी नहीं होने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- ठंड का असर: एक बार फिर बढीं स्कूलों की छुट्टियां, जानिए अब कब से बदले समय से खुलेंगे स्कूल