मेरठ। वेस्ट यूपी (West UP), दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के लोगों को अभी सप्ताहभर ऐसा ही मौसम (Weather) झेलना पड़ेगा। 12 से 19 जनवरी के बीच मौसम बादलों (Clouds) और बौछारों (Rain) का रहने वाला है। 13, 17 और 19 जनवरी को वेस्ट यूपी में बारिश होने की संभावना है। अगले सात दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। मतलब, लोगों तेज धूप में नहीं बैठ सकेंगे। मौसम वैज्ञानिकों (Weather Scientists) ने 20 जनवरी से तेज धूप और मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।