निर्भया के चारों दरिंदों को फांसी के लिए नियुक्त पवन जल्लाद को पुलिस सुरक्षा भी दे दी गई है। माना जा रहा है कि 19 जनवरी तक दिल्ली से उसका बुलावा आ सकता है। तब तक उसकी सुरक्षा में चार-चार पुलिसकर्मी 24 घंटे उसके घर सुरक्षा में रहेंगे। इस पेशे से जुड़े चौथी पीढ़ी के पवन ने इससे पहले निठारी कांड के दोषी सुरेंद्र कोली को सितंबर 2014 में फांसी दी जानी थी, उसका पवन जल्लाद इसका ट्रायल भी दे चुका था। ऐन वक्त आदेश पर रोक लगी थी। वरिष्ठ अधीक्षक जेल बीडी पांडे का कहना है कि पवन की रोजाना हाजिरी लग रही है, उसे फांसी के लिए मानसिक रूप से तैयार किया जा रहा है।