मेरठ

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किया दावा- गर्मियों में नहीं रहेगा बिजली का संकट, शहरों को मिलेगी 24 घंटे आपूर्ति

Highlights ऊर्जा मंत्री ने दिए पीवीवीएनएल अधिकारियों को दिए निर्देश ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मियों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का वादा बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई      
2 min read
• •
Updated: 12 Mar 2020, 1:13 PM IST
meerut

मेरठ। प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा (Power Minister Shrikant Sharma) ने कहा है कि गर्मी में इस बार बिजली का संकट नहीं होगा। इस बार रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति (Electricity Supply) की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरठ समेत सभी बड़े शहरों को 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी। ऊर्जा मंत्री ने मंडलीय समीक्षा बैठक में मेरठ समेत मंडल के सभी जिलों के बिजली अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी अपनी जिम्मेदारी ठीक तरह से समझें और उनको पूरा करें। ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए कार्यशालाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान की जा सके।

बिजली चोरी रोकेंगे, देंगे 24 घंटे आपूर्ति

पत्रकार वार्ता में उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि बिजली चोरी रोकने के साथ ही सभी को 24 घंटे बिजली मिले, इसकी तैयारी की जा रही है। अनाप-शनाप बिजली बिल के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसमें गंभीरता बरती जाएगी और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ मुकदमा कायम कराया जाएगा। जिले के प्रभारी व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि बकाएदार चाहे छोटे हों या बड़े, किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। किसानों व ग्रामीणों के लिए आसान किश्त योजना के जरिए भुगतान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार किया गया है। 6, 12 और 24 किश्तों में भुगतान कर सकते हैं।

दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं

स्मार्ट मीटर के कारण लोगों को हो रही परेशानी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 9 लाख मीटर लगाए गए हैं, जबकि स्मार्ट मीटर को लेकर शिकायतें महज 350 ही हैं। स्मार्ट मीटर के साथ ही विभागीय वेबसाइट पर तमाम तरह की सुविधाओं को भी बताया। उन्होंने कहा कि अब दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है, ऑनलाइन बिजली का बिल जमा कर सकते हैं। इसके अलावा शिकायत व सुझाव और हेल्पलाइन नंबर भी है।

शिकायतों की जांच के बाद कार्रवाई

उन्होंने कहा कि अनाप-शनाप बिजली का बिल भेजने वाले अब बख्शे नहीं जाएंगे। शिकायत पर जांच होगी और दोषी पाए जाने पर मुकदमा कायम कराया जाएगा। दिल्ली की तर्ज पर फ्री बिजली देने के सवाल पर बोले कि अभी हमारा लक्ष्य सस्ती व सुलभ बिजली हर किसी को 24 घंटे देने की है। दिल्ली में उपभोक्ता सम्पन्न हैं। बिजली विभाग शुरुआत में 80 हजार करोड़ के घाटे में था, जिसे धीरे-धीरे पाटा जा रहा है। पत्रकार वार्ता से पहले ऊर्जा मंत्री ने पश्चिमांचल के अफसरों संग बैठक की।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला