मेरठ

गोवंश को ऑटो में लादकर ले जा रहे तस्करों ने विरोध करने पर मजदूरों का कर दिया ऐसा हाल

क्षेत्र के सुभानपुर गांव मार्ग पर बालू ठेकेदारों ने स्टॉक लगा रखा है। शनिवार देर रात वहां एक टेंपो आकर रुका, जिसके बाद डेढ़ दर्जन के करीब लोग उसमें से उतरे और गोवंश को पकड़ना शुरू कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 7 Oct 2018, 9:07 PM IST
Feature image

बागपत। पुलिस की नाकामी के चलते गौ तस्करों के हौलसे बुलंद होते जा रहे है, क्योंकि पुलिस गौ तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई तक नहीं कर पा रही है। पुलिस की नाकामी के चलते सुभानपुर गांव में गौतस्करों ने आधा दर्जन के करीब गोवंश को टैंपू में भरकर फरार हो गए और जब मजदूरों ने इसका विरोध किया तो तस्करों ने हमला करके उन्हें वहां से दौड़ा लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही तस्कर गिरफ्तार नहीं हुए तो वह आंदोलन करेंगे।

क्षेत्र के सुभानपुर गांव मार्ग पर बालू ठेकेदारों ने स्टॉक लगा रखा है। शनिवार देर रात वहां एक टेंपो आकर रुका, जिसके बाद डेढ़ दर्जन के करीब लोग उसमें से उतरे और गोवंश को पकड़ना शुरू कर दिया। इससे पहले कि मजदूर कुछ समझ पाते उन्होंने कई गोवंशों को टेंपो में लाद लिया। गोवंश को टेंपो में लादता हुआ देखकर। उन्होंने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो गोतस्करों ने उन पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से घबराए मजदूरों ने खेतों की तरफ दौड़ लगा दी। गौतस्करों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया, लेकिन मजदूरों ने खेतों में छिपकर अपनी जान बचाई।

वहीं जान बचाने के लिए खेतों में छिपे मजदूरों ने 100 नम्बर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। वहीं जाते-जाते गौतस्कर मजदूरों की चारपाई व कुर्सियां भी तोड़ गए, लेकिन पुलिस वहां पहुंच पाती इससे पहले ही गौतस्कर टेंपो लेकर डूंडाहेड़ा चैकी की तरफ फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गौतस्करों को आसपास तलाश भी किया, लेकिन कोई उनके हाथ नहीं लगा।

Updated on:
7 Oct 2018, 9:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान