मेरठ

India-China Border पर हिंसक झड़प में Meerut का लाल विपुल हुआ शहीद

Highlights: -मेरठ के कंकरखेड़ा का रहने वाला है शहीद -भारतीय सेना में हवलदार के पद पर थे तैनात -घर के गेट पर लगा हुआ है ताला
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2020, 4:44 PM IST
india_china.jpg

मेरठ। India-China Border पर सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में मेरठ का लाल शहीद हो गया है। चीन सीमा पर जिन 20 सैनिकों के शहीद होने की सूचना है। उनमें से एक मेरठ के कंकरखेड़ा का रहने वाला है। इसका नाम विपुल राय हैं। विपुल राय भारतीय सेना में हवलदार थे और वे पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास तैनात थे। सूत्रों के अनुसार दोनों सैनिकों के बीच गोलाबारी में मेरठ निवासी हवलदार विपुल राय को भी गोली लगी और वे शहीद हो गए।

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अतिक्रमण को लेकर भारत और चीन की सेनाओं के बीच जारी तनातनी ने सोमवार की रात हिंसक झड़प का गंभीर रूप ले लिया। आधिकारिक रूप से इस झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल और दो जवानों सहित तीन लोग शहीद हुए हैं। हालांकि देर शाम मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में भारतीय सेना के 20 सैन्य कर्मी शहीद हुए हैं। शहीद भारतीय सैनिकों की संख्या बढ़ भी सकती है। जवाबी हमले में चीन के भी 43 सैनिकों के मारे जाने की खबर है। खास बात यह है कि इस झड़प में दोनों ओर से एक भी गोली नहीं चली।

भारतीय सेना ने देर शाम इसकी पुष्टि की। बताया कि 15-16 जून की दरम्यानी रात गलवन इलाके में भारतीय और चीनी सैनिकों में हिंसक झड़प हुई थी। इसमें 17 भारतीय सैनिक बुरी तरह घायल हो गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई। उस इलाके में तापमान शून्य से नीचे है। इस तरह इस झड़प में भारत के कुल 20 सैनिक मारे गए। घटना के बाद देश में काफी सरगर्मी बढ़ गई है। मेरठ के लाल विपुल राय के घर के बाहर गेट पर ताला लगा हुआ है। पड़ोसी भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

Updated on:
17 Jun 2020, 4:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप