मेरठ

अखिलेश के इस खास सिपाही ने संगीत सोम के घर पर हमले को लेकर दिया बड़ा बयान, भाजपा नेताआें को भी एेसे घेरा

चिर प्रतिद्वंदी सपा नेता ने सरधना विधायक की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए  

2 min read
Sep 29, 2018
अखिलेश के इस खास सिपाही ने संगीत सोम के घर पर हमले पर दिया बड़ा बयान, भाजपा नेताआें को भी एेसे घेरा

मेरठ। भाजपा के फायरब्रांड नेता व सरधना विधायक संगीत सोम के मेरठ कैंट स्थित आवास पर ग्रेनेड फेंकने आैर फायरिंग करने की गुत्थी अभी पुलिस सुलझा नहीं पायी है कि सरधना विधायक के चिर प्रतिद्वंद्वी सपा नेता अतुल प्रधान ने इस हमले को लेकर सवालिया हमले करने शुरू कर दिए हैं। सरधना निवासी इस सपा नेता ने कहा है कि भाजपा के राज में यदि मुख्यमंत्री के बाद सबसे ज्यादा सुरक्षाकर्मियों के बीच रहने वाले सरधना विधायक पर हमला हो रहा है तो यह राष्ट्रीय चिंताा का विषय है। अतुल प्रधान ने किसी भी केंद्रीय एजेंसी से संगीत सोम के आवास पर हुए हमले की जांच कराने की मांग की है।

ये भी पढ़ें

‘भारत छाेड़ो आंदाेलन’ के इस योद्धा ने बताया- 21वीं सदी के भारत के लिए गांधी जी के अनुसरण की इसलिए जरूरत है

आवास पर ग्रेनेड हमला है संदिग्ध

सरधना विधायक संगीत सोम के घर पर ग्रेनेड हमले को संदिग्ध बताते हुए सपा नेता अतुल प्रधान ने शास्त्रीनगर स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में इस हमले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह हमला पब्लिसिटी स्टंट भी हो सकता है, मगर जांच पूरी होने तक कुछ नहीं कहा जा सकता। अतुल प्रधान ने कहा कि संगीत सोम भाजपा के विधायक हैं। वह सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र कैंट में रहते हैं। उप्र में मुख्यमंत्री के बाद अगर किसी की सुरक्षा में सबसे अधिक संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं तो वह संगीत सोम हैं। फिर भी उनके घर ग्रेनेड से हमला होता है तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवालिया निशान है।

भाजपा सरकार सुरक्षा करने में नाकाम

उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार अगर कैंट जैसे क्षेत्र में और ऐसे विधायक की सुरक्षा में नाकाम है तो सरकार आखिर कर क्या रही है। उन्होंने कहा कि संगीत पर पहले भी हमले होते रहे हैं। विधायक सत्यवीर त्यागी, जितेंद्र सतवाई पर भी हमले हो चुके हैं लेकिन, किसी का पर्दाफाश अब तक नहीं हुआ। कहीं ऐसा तो नहीं कि संगीत सोम ने अपनी सुरक्षा और बढ़वाने या फिर जनता की नजर में आने के लिए ऐसा कराया हो। सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि कैंट क्षेत्र बहुत सुरक्षित है। यहां अगर एेसे हमले होते हैं तो आम लोगों के साथ क्या हो सकता है। उन्होंने मांग की कि इस हमले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चार्इ सामने आ सके।

ये भी पढ़ें

अखिलेश यादव से अलग होकर शिवपाल के साथ गया यह दिग्गज नेता सपा में मच सकती है भगदड़,मची खलबली
Published on:
29 Sept 2018 11:51 am
Also Read
View All