मेरठ

Lockdown के दौरान लोगों का तनाव कम करने के लिए इस विश्वविद्यालय ने शुरू की अनूठी पहल

Highlights सीसीएसयू मेरठ के मनोविज्ञान विभाग ने हेल्पलाइन शुरू की पांच काउंसलर्स की टीम लोगों का तनाव कम करने में मदद करेगी सुबह नौ से शाम छह बजे तक रोजाना लोग निशुल्क परमार्श ले सकेंगे  
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2020, 5:51 PM IST
meerut

मेरठ। लॉकडाउन के दौरान खुद को स्वस्थ रखना भी बड़ी चुनौती है। मोबाइल और टीवी से बोर हो चुके लोगों को अब अपने काम की चिंता सताने लगी है। ऐसे में घर बैठे हुए लोग तनाव और डिप्रेशन में आ गए हैं। जिससे घरेलू झगड़ों में इजाफा हो रहा है। अब लोगों की इस समस्या को दूर करने के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने पहल की है।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का मनोविज्ञान विभाग लोगों की मदद के लिए आगे आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की सहमति पर विश्वविद्यालय से जुड़े हुए शिक्षक, छात्र-छात्राओं और कमर्चारियों के साथ-साथ आम लोगों के तनाव को दूर करने के लिए पांच काउंसलरों की टीम का गठन किया गया है। विश्वविद्यालय ने इनके नंबर और समय लोगों को उपलब्ध कराए हैं। इस हेल्पलाइन में लोग नियत समय पर इन काउंसलर्स से बात कर सकेंगे और निशुल्क मानसिक परेशानी संबंधी परामर्श हासिल कर सकेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय परिसर में बकायदा परामर्श केंद्र बनाया गया है। मेरठ और वेस्ट यूपी के सभी जिलों के लोग इन नंबरों पर फोन कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। काउंसिलिंग की ये सेवा पूरी तरह से निशुल्क रहेगी।

विश्वविद्यालय के अनुसार परामर्श केंद्र में मनोविज्ञान विभाग के काउंसलर्स की टीम लोगों को लॉकडाउन के दौरान सामने आ रही मानसिक परेशानियों का समाधान करेगा। केंद्र पर सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक काउंसलर्स से तनाव, चिंता, अकेलेपन, अवसाद जैसे विचारों पर काउंसिलिंग ली जा सकती है। पॉजीटिव जीवनशैली के विकल्पों को जानना चाहते हैं, वे भी इन नंबरों पर बात कर सकेंगे।

इन नंबरों पर मिलेगी मदद

अल्पना अग्रवाल, पूर्वाह्न 9 से 11 बजे, 9897012120

स्नेहलता जयसवाल, पूर्वाह्न 9 से 11, 8146396208

भावना तुशीर अपराह्न 3 से 5 बजे, 9760951529

संजय कुमार शाम 4 से 6, 8899333777

विशाखा चौधरी शाम 4 से 6 बजे, 956830439

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप