पुलिस ने मेडिकल कराकर मामला दर्ज किया, अभी भी फरार चल रहा आरोपी
मेरठ। मेरठ के थाना भावनपुर अंतर्गत दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। पॉलीटेक्निक की छात्रा को आरोपी जागृति विहार स्थित अपने दोस्त के घर ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने कुछ दिन पहले छात्रा की अश्लील वीडियो बनाई थी, जिसे सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा था। वह छात्रा को धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ेंः शब-ए-बारात है इस दिन, कब्रिस्तानों पर होगी रोशनी
कालेज से लौटते हुए दी थी लिफ्ट
भावनपुर थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी पॉलीटेक्निक की छात्रा है। पीडिता के अनुसार कुछ दिन पूर्व कॉलेज से लौटते समय जागृति विहार निवासी युवक आकाश ने उसे बेगमपुल से अपनी बाइक पर लिफ्ट दी थी। युवक ने रास्ते में खाना खिलाने के बहाने उसको नशे की दवाइयां खिला दी। जिससे वह बेहोश हो गई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने उसका वीडियो भी बना लिया था। वह तभी से उसे वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा था। आरोप है कि वह तभी से छात्रा से दुष्कर्म कर रहा था। छात्र के पिता ने पुलिस को बताया कि 27 अप्रैल की रात परिवार के सभी सदस्य घर की छत पर सो रहे थे, जबकि छात्रा नीचे कमरे में पढ़ रही थी। इसी दौरान उक्त युवक उसके कमरे में घुस गया और मुंह बंद करने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। आहट सुनने पर परिवार के लोग नीचे पहुंचे तो आरोपित युवक धमकी देते हुए फरार हो गया। एसओ आशुतोष कुमार ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर जागृति विहार निवासी आकाश के खिलाफ धमकी, दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित फरार है।
पीड़िता ने लगाया यह आरोप
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक इससे पहले भी कई युवतियों के साथ इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उसके पास कई लड़कियों के अश्लील वीडियो है। जिसे वह दिखाकर युवतियाें को ब्लैकमेल करता है और फिर उनके साथ दुष्कर्म करता है।