मेरठ

तुनिषा शर्मा आत्महत्या कांड में फंसे शीजान का मेरठ कनेक्शन, मुंबई पुलिस आ सकती है जांच को

तुनिषा शर्मा आत्महत्या कांड में फंसे शीजान का मेरठ कनेक्शन सामने आया है। आरोपी शीजान का परिवार पहले मेरठ रहता था। उसकी बहन का महाभारत के कुंती किरदार के लिए चयन होने के बाद सभी मुंबई चले गए थे।    
2 min read
• •
Updated: 28 Dec 2022, 5:49 PM IST
तुनिषा शर्मा आत्महत्या कांड में फंसे शीजान का मेरठ कनेक्शन, मुंबई पुलिस आ सकती है जांच को
अभिनेता शीजान खान के साथ तुनिषा शर्मा (फाइल फोटो )

तुनिषा शर्मा आत्महत्या कांड में मेरठ की एक और कड़ी जुड़़ी है। तुनिषा शर्मा आत्महत्या कांड मामले के आरोपी शीजान के परिवार और रिश्तेदार थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र के भूमिया पुल और पत्ता वाली गली में रहते हैं।


शीजान की बहनों का था घंटाघट पर ब्यूटीपार्लर
यह माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस शीजान के रिश्तेदारों और उसके परिवार वालों से पूछताछ के लिए मेरठ पहुंच सकती है। तुनिषा शर्मा आत्महत्या कांड के आरोपी शीजान और उसकी दोनों बहनों की पढ़ाई मेरठ से ही हुई है।शीजान की बहनों शफक और फलक का घंटाघट पर ब्यूटीपार्लर था।

बहन शफक का महाभारत में कुंती के किरदार के लिए चयन
शीजान की बहन शफक का महाभारत में कुंती के किरदार के लिए चयन होने के बाद परिवार के लोग यहां से चले गए थे। शीजान की मां कहकशां परवीन थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के भूमिया पुल में रहती थीं।


शीजान की मां कहकशां परवीन के पति बहुत साल पहले सभी को छोड़कर विदेश चले गए थे। उसके बाद कहकशां ने ही अपने तीनों बच्चों शफक, फलक और शीजान की पढ़ाई और परिवरिश की।

तुनिषा से पहले मृणाल ठाकुर के साथ जुड़ा नाम
शीजान खान का पूरा नाम शीजान मोहम्मद खान है। तुनिषा शर्मा से पहले शीजान का नाम 'कुंडली भाग्य' की अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ जुड़ा था। शीजान सबसे अधिक चर्चा में उस दौरान आए, जब 'जोधा अकबर' की शूटिंग के दौरान उनका अंगूठा और पैर फैक्चर हो गया था।

मेकअप रूम के स्टूडियो में आत्महत्या
मृतक तुनिषा शर्मा मामले में पुलिस ने कहा, 'अलीबाबा नामक शो में काम करने वाली एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शो पर मौजूद मेकअप रूम के स्टूडियो में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद मां के आरोप के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है और आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में है।


मृतक की मां ने अभिनेता शीजान खान पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शीजान के साथ उनके नाजायज रिश्ते थे। इसके चलते वह डिप्रेशन का शिकार हो गईं और आत्महत्या कर ली। पुलिस मां की दर्ज कराई एफआईआर पर जांच कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला