मेरठ

रेड जोन में शामिल इस जनपद में यूपी बोर्ड की कॉपियां जांचने का काम शुरू, शिक्षकों को बरतनी पड़ रही ये सावधानी

Highlights मेरठ के पांच केंद्रों में जांची जा रही यूपी बोर्ड की कॉपियां थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मिल रहा शिक्षकों को प्रवेश कॉपियों के मूल्यांकन से पहले और बाद में केंद्र सैनिटाइज  
2 min read
• •
Updated: 19 May 2020, 4:47 PM IST
meerut

मेरठ। यूपी बोर्ड मूल्यांकन कार्य आज से मेरठ में भी शुरू हो गया है। मेरठ में पांच केंद्रों में आज मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। जीआईसी के प्रधानाचार्य फतेह चंद ने बताया कि रेड जोन में होने के बाद भी मेरठ में कापियों का मूल्यांकन मंगलवार से सावधानीपूर्वक शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि बच्चों के भविष्य से जुड़ा हुआ प्रश्न है, इसलिए हम नहीं चाहते कि उनका भविष्य खराब हो या फिर इसमें किसी तरह की देरी हो।

मेरठ में इंटर परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन पांच केंद्रों जीआईसी, एसडी इंटर कालेज सदर, सेंट जोजफ इंटर कालेज लालकुर्ती, केके इंटर कालेज दिल्ली रोड और राम सहाय इंटर कालेज गढ रोड पर शुरू हुआ है। उन्होंने बताया कि यहां पर एक लाख कापियां जांची जाएगी। सभी केंद्रों में थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था है। बिना थर्मल स्क्रीनिंग के किसी भी शिक्षक को मूल्यांकन केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। जीआईसी में 250 में से करीब 150 शिक्षक मूल्यांकन केंद्र में उपस्थित हैं, जो किन्हीं कारणों से नहीं आ पाए हैं, उनको फोन से जानकारी दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा का कॉपियों का मूल्यांकन गत पांच मई से ग्रीन जोन वाले जिलों में शुरू किया गया था। इसके बाद से अब इसे मेरठ में भी शुरू कर दिया गया। सभी जिलों के डीएम और डीआईओएस को इस बात के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा इन जिलों में भी हॉटस्पॉट वाले एरिया में मूल्यांकन सेंटर नहीं बनाया जाएगा और न ही उस एरिया में रहने वाले किसी शिक्षक को परीक्षा बनाया जाएगा। कॉपियों के मूल्यांकन का काम 31 मई तक चलेगा। इससे पहले लॉकडाउन 17 मई को खत्म होना था, जिसे देखते हुए कॉपियों की चेकिंग 17 मई से किया जाना तय किया गया। लेकिन लॉकडाउन फिर से बढ़ जाने की वजह से अब कापियां की जांच का कार्य आगे नहीं टाला जा सकता है।

Updated on:
19 May 2020, 4:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान