मेरठ

Meerut: शिक्षक गुट का सूपड़ा साफ, भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल 24140 वोटों से आगे

Highlights - भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल ने 15 राउंड प्राप्त किए 43127 मत - शिक्षक नेता और शर्मा गुट के हेमसिंह पुंडीर को मिले 15987 वोट - जीत हासिल करने के लिए अब भाजपा प्रत्याशी को 13,211 वोटों की जरूरत

2 min read
Dec 05, 2020
bjp.jpg
BJP

मेरठ. मेरठ सहारनपुर शिक्षक और स्नातक के चुनाव में परतापुर स्थित कताई मिल में चल रही मतगणना में स्नातक सीट पर भी स्थिति अब पूरी तरह से स्पष्ट हो चुकी है। मतगणना से प्राप्त नतीजों के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल 43127 मत प्राप्त कर चुके हैं। इसके साथ स्नातक के चुनाव में प्रथम वरीयता के मतों की गिनती का काम भी पूरा हो चुका है। जबकि शिक्षक नेता और शर्मा गुट के हेमसिंह पुंडीर ने 15987 मत प्राप्त किए हैं।

बता दें कुल 1,23,977 वोट पड़े थे, जिसमें कुल वैध मत 1,12,675 हैं। भाजपा प्रत्याशी ने पहली वरीयता के वोटों की गिनती के बाद 24140 वोटो की बढ़त बनाकर हेम सिंह पुंडीर की जीत की उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया है। अब दूसरी वरीयता के मतों की गिनती का कार्य शुरू हो चुका है। प्रथम वरीयता में किसी भी प्रत्याशी को निर्धारित कोटा प्राप्त नहीं हुआ है। यह निर्धारित कोटा करीब 56,338 रहेगा। यह कोटा प्राप्त करने पर ही प्रत्याशी को अधिकृत रूप से विजेता घोषित किया जाएगा।

मेरठ खंड स्नातक की सीट पर जीत हासिल करने के लिए अब भाजपा प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल को भी दूसरी वरीयता में करीब 13,211 वोटों की जरूरत है। एमएलसी स्नातक चुनाव में कुल 30 प्रत्याशी मैदान में हैं।
इसके पूर्व उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक चुनाव की मतगणना में शनिवार के सुबह चार बजे तक कुल 15 राउंड की गिनती का कार्य हो चुका था।

इस तरह भाजपा प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल अपने प्रतिद्वंदी शिक्षक नेता व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष व स्नातक सीट पर लगातार चार बार के विजेता हेम सिंह पुंडीर से लीड बनाए हुए हैं। मतगणना के कुल 19 राउंड हैं, जिनमें से अभी 15 की ही गिनती शनिवार तड़के चार बजे तक हुई है। मतगणना का यह कार्य लगातार चल रहा है। शनिवार को दिन में ही फाइनल परिणाम आने की उम्‍मीद है। शिक्षक सीट पर कब्‍जे के बाद स्‍नातक सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी की जीत तय मानी जा रही है। इससे भाजपा खेमे में उत्‍साह है। वहीं हेम सिंह पुंडीर और शर्मा गुट में मायूसी छाई हुई है।

Published on:
05 Dec 2020 01:05 pm
Also Read
View All