UP News : पुरुषों के लिए काम करने वाली एक संस्था ने इंदौर पुलिस से पुतला जलाने की अनुमति मांगी है।
UP News : मेरठ में पति की बेहरमी से हत्या करके उसके टुकड़े नीले ड्रम में भरवाने वाली मुस्कान और पति की हत्या करके उसे सांप से कटवाने का ढोंग करने वाली रविता के इंदौर में पुतले जलाएंगे। इनके अलावा भी 9 अन्य महिलाओं के पुतले पौरुष संस्था इंदौर में जलाएगी। संस्था के सचिव की ओर से पुलिस आयुक्त इंदौर को पत्र लिखकर 11 महिलाओं के पुतले जलाए जाने की अनुमति मांगी गई है। संस्था पदाधिकारियों का कहना है कि इन पुतलों पर महिलाओं के फोटो भी लगाए जाएंगे।
पौरुष संस्था यानी "पीपुल अगेंस्ट अनइक्वल रूल्स यूज्ड टू शेल्टर हेरासमेंट" पुरुषों के खिलाफ होने वाले अन्याय का विरोध करती है। इसी संस्था ने अब इंदौर पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में संस्था ऐसी 11 महिलाओं के नाम लिखे हैं जिन्होंने अपने पतियों के साथ बहुत बुरा किया और उनकी जान तक ले ली। संस्था ने कहा है कि दो अक्टूबर को इंदौर के महालक्ष्मी नगर मेला ग्राउंड में सुपर्णखा दहन किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के दौरान संस्था 11 महिलाओं के पुतले जलाना चाहती है। इसके लिए संस्था ने अनुमति मांगी है। संस्था का यह लैटर अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिन 11 महिलाओं का पुतला जलाने की अनुमति संस्था ने मांगी है उनमें मेरठ की मुस्कान का नाम भी शामिल है। मुस्कान तीन मार्च की मध्यरात्रि में अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या करवा दी थी और उसके शरीर के टुकड़े करके उन्हे नीले ड्रम में भरवा दिया था।