मेरठ

UP News : पत्नी छोड़कर गई मायके तो वियोग में पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

UP News : पत्नी तीन साल पहले छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से पति डिप्रेशन में था। गुरुवार को उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

less than 1 minute read
Jun 13, 2025
प्रतीकात्मक फोटो

UP News : यूपी के मेरठ की यह घटना आपको झकझोर देगी। पत्नी के वियोग में डिप्रेशन का शिकार हुए पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। तीन साल पहले पत्नी चली गई थी। तीन साल तक भी जब वह नहीं लौटी तो पति ने घर में ही पंखे से लटककर जान दे दी। युवक के पिता ने इस घटना के लिए बेटे की पत्नी और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

( UP News ) अर्जुन बैंक में नौकरी करता था तब हुई थी शादी

मेरठ के कस्बा मवाना के रहने वाले अर्जुन शर्मा बैंक में बतौर एडवाइजर कार्यरत थे। वर्ष 2014 में भावनपुर की रहने वाली एक लड़की से इनकी शादी हुई थी। बताया जाता है कि, शादी के बाद से ही दोनों में विवाद रहने लगा। करीब तीन साल पहले दोनों में अलग होने का समझौता हुआ और पत्नी अर्जुन शर्मा को छोड़कर चली गई। पत्नी के चले जाने के बाद अर्जुन शर्मा वियोग में डिप्रेशन का रोगी हो गया। वह किसी से बात नहीं करता था और घर में ही रहता था।

पत्नी के जाने के बाद से डिप्रेशन में था अर्जनु

गुरुवार की देर रात अर्जनु ने मकान की दूसरी मंजिल पर जाकर छत पर लगें पंखे से फंदा लटकाया और इसी में लटककर जान दे दी। पिता ने पुलिस को खबर दी और आनन-फानन में अर्जुन को नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। अर्जुन के पिता ने आरोप लगाया है कि अर्जुन की पत्नी और उसके ससुराल वाले उसे धमकियां दे रहे थे। इन धमकियों से अर्जुन डर गया और डिप्रेशन में आकर उसने फांसी लगा ली।

Published on:
13 Jun 2025 11:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर