मेरठ

Lockdown का उल्लंघन करने पर पुलिस ने कराई गधे की सैर, चौराहे पर बनाया मुर्गा

Highlights: -मामला थाना कोतवाली के शाहपीर गेट इलाके का है -एक वीडियो में कोतवाली थाने के एक दरोगा, हेड कांस्टेबल और अन्य पुलिसकर्मी दिखाई पड़ रहे हैं -वीडियो में दो युवकों को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सजा दी गई
2 min read
• •
Updated: 31 Mar 2020, 6:03 PM IST
imgonline-com-ua-twotoone-kxsz67jxj6.jpg

मेरठ। कोरोना वायरस के मद्देनजर देशभर में लॉकडाउन जारी है। इस दौरान लोगों से बेवजह घरों न निकलने की अपील की जा रही है। जो इसका पालन नहीं कर रहा और बेवजह घरों से बाहर घूम रहा है, पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस बीच मेरठ पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को गधे पर बैठाकर घुमाया। इसके बाद उन्हें मुर्गा बनाया।

इतना ही नहीं, इस दौरान पुलिसकर्मी पर 100 रुपये लेने का भी आरोप वीडियो में लगा है। जिसके बाद उच्च अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इसकी जांच अब सीओ कोतवाली दिनेश चंद्र शुक्ला कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में इस तरह का पहला मामला है, जब पुलिस ने लॉक डाउन तोड़ने वालों को ऐसी सजा दी है।

दरअसल, मामला थाना कोतवाली के शाहपीर गेट इलाके का है। जहां पर एक वीडियो में कोतवाली थाने के एक दरोगा, हेड कांस्टेबल और अन्य पुलिसकर्मी दिखाई पड़ रहे हैं। वीडियो में दो युवकों को लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस रोकती है। जहां दरोगा दोनों युवकों को फटकार रहे हैं। दरोगा बार-बार डंडा चला रहे हैं। इस बीच दोनों युवकों से डंड बैठक लगवाई गई। उसके बाद दोनों युवकों को वहां से गुजर रहे एक गधे पर बैठाया गया।

दोनों युवकों में से एक पुलिसकर्मी को 100 रुपये देते हुए भी दिखाई पड़ रहा है। इस मामले में सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने इंस्पेक्टर कोतवाली से पूरे मामले पर बात की गई तो उनका कहना था कि इसकी जांच कर ही कुछ कहा जा सकता है। वैसे बता दे कि यह पहला मामला है जब लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने युवकों को ऐसी सजा दी है।

Updated on:
31 Mar 2020, 6:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान