20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / मेरठ के गांव काशी के बंद मकान में छुपे मिले महाराष्ट्र, बिहार, दिल्ली और नेपाल के 14 जमाती, मच गई अफरातफरी

मेरठ के गांव काशी के बंद मकान में छुपे मिले महाराष्ट्र, बिहार, दिल्ली और नेपाल के 14 जमाती, मच गई अफरातफरी

Highlights परतापुर थाने की छानबीन में हुआ सनसनीखेज खुलासा चिकित्सकों की टीम ने 14 जमातियों का किया परीक्षण 14 दिन के लिए एक ही स्थान पर किया क्वारेंटाइन में  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 31 Mar 2020, 5:17 PM IST

meerut

मेरठ। जनपद के थाना परतापुर के गांव काशी में निजामुद्दीन में जमात से आए बिहार, दिल्ली और नेपाल के 14 लोगों को पुलिस ने एक घर के भीतर से पकड़ा है। ये लोग घर में भीतर बंद थे। इतने लोगों के मिलने से जिले में हड़कंप मच गया है। सभी को एक ही मकान में क्वारेंटाइन कर दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः Coronavirus: तबलीगी जमात के मरकज में शामिल लोगों की तलाश में वेस्ट यूपी में अलर्ट, कई जनपदों में ताबड़तोड़ दबिशें

जहां देश और विदेश में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है, वहीं दिल्ली के निजामुद्दीन तबलीगी जमात मरकज जलसे की घटना ने भी देश को हिला कर रख दिया है। जमात से लौटे तेलंगाना के 6 लोगों की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई और बाकी जलसे में पहुंचे जमाती बिना बताए इधर-उधर छुपने लगे। कोरोना वायरस की चेन को तोडऩे के लिए जब पुलिस ने छानबीन की तो परतापुर के काशी गांव के एक बंद मकान में महाराष्ट्र, नेपाल, बिहार और दिल्ली के 14 जमाती छुपे हुए मिले। ये लोग दिल्ली के निजामुद्दीन जमाती जलसे में शामिल थे। जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परतापुर पुलिस ने सभी जमातियों को एक जगह बंद कर दिया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंचकर चिकित्सकों ने सभी जमातियों का चिकित्सा परीक्षण कराया। सभी 14 जमातियों के जांच के सैंपल भेज दिए हैं।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में जमात ठहराने पर शहरकाजी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने विदेशी जमातियों के पासपोर्ट कब्जे में लिए

एसओ परतापुर आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि इन सभी 14 जमातियों को उसी मकान में 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन कर दिया गया है। सभी जमातिओं को छुपाने वाले मकान मालिक के खिलाफ मुकदमे की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो कई दिन से काशी गांव में छुपे महाराष्ट्र, नेपाल दिल्ली और बिहार के जमाती ग्रामीणों से भी मिले। अगर ऐसे में कोई जमाती कोरोना वायरस से पॉजिटिव निकला तो पूरा गांव आफत में पड़ जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने अपनी एक टीम पूरे गांव को सैनिटाइज करने के लिए भेजी है।