खुफिया विभाग ने जिले के उच्च अधिकारियों को जानकारी दी थी कि मवाना की बिलाल मस्जिद में विदेशी जमात के 10 लोग रुके हैं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मस्जिद पहुंची तो बाहर ताला लटका हुआ था। उसी दौरान एक युवक वहां पहुंच गया। पुलिस के कहने पर उसने ताला खोला। पुलिस को मस्जिद के अंदर से सूडान, केन्या, अफ्रीका के दस जमाती मिले। टीम ने सभी के स्वास्थ्य की जांच की। इन विदेशी जमातियों ने हालांकि मास्क पहना हुआ था और उचित दूरी पर भी थे।