जानकारी के अनुसार, एक सप्ताह पहले ग्रेटर नोएडा के गामा-1 सेक्टर स्थित संजीवनी अस्पताल में एक युवक को भर्ती कराया गया था। उसे बुखार की शिकायत थी। उपचार के बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, बल्कि बिगड़ती चली गई। उसके बाद डाॅक्टरों की टीम ने उसका कोरोना टेस्ट कराया। रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रिमत पाया गया। उसे उपचार के लिए राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।