मेरठ

UP के इन शहरों में तीन दिन पहले पहुंचेगा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट जारी

Highlights- पिछले एक सप्ताह से पड़ रही West UP में भीषण गर्मी- बढ़ते तापमान और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान- 23 जून से कई जिलों में होगी Mansoon की झमाझम बारिश
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2020, 11:16 AM IST
mansoon.jpg
mansoon

मेरठ. मौसम (Weather) में इस बार लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले दो दिन से वेस्ट यूपी (West UP), दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। माना जा रहा है कि मानसून (Monsoon) की पहली बारिश (Rain) से पहले तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वेस्ट यूपी में 25 जून को मानसून पहुंचने की संभावना है, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए इसके तीन दिन पहले पहुंचने के आसार हैं। 22 और 23 जून के बीच वेस्ट यूपी के कई जनपदों में मानसूनी बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। दिनभर हवा नहीं चलने से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया और पसीने से तरबतर नजर आए। दोपहर के समय लोगों की सड़कों पर आवाजाही भी कम रही।

वहीं, वेस्ट यूपी के कुछ जिलों में देर रात हल्की बारिश के चलते शनिवार सुबह मौसम खुशनुमा रहा। बता दें कि इस बार मौसम में जितना उतार-चढ़ाव देखा गया, उतना पिछले कई दशकों में कभी नहीं रहा। मार्च से मई तक वेस्ट यूपी, दिल्ली एनसीआर में जमकर बारिश हुई तो कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन से यहां की हवा भी बेहतर हुई है।

आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एन सुभाष ने बताया कि मानसून (Mansoon) से पहले राहत की संभावना नहीं है। भीषण गर्मी के कारण तापमान जल्दी ही 40 डिग्री से ज्यादा होने के आसार हैं। वेस्ट यूपी, दिल्ली एनसीआर में 22 व 23 जून को बारिश की संभावना बन रही है। यह मानसून की भारी बारिश होगी। हालांकि पहले 25 जून को मानसून आने की संभावना थी, लेकिन अब तीन दिन पहले मानसून आ रहा है।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप