तरबगंज में रिकॉर्ड बारिश :- पिछले 24 घंटों में प्रदेश के पूर्वी अंचलों में कहीं सामान्य तो कहीं भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा। इस अवधि में सबसे अधिक 9 सेंटीमीटर बारिश तरबगंज में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा मुसाफिरखाना, रायबरेली में 8-8, बलिया में 7, मोहम्मदी, गाजीपुर, मुहम्मदाबाद में 4-4, डुमरियागंज, मिर्जापुर, घोरावल में 3-3, महाराजगंज, राबर्ट्सगंज, शाहगंज,पट्टी व मलिहाबाद में 2-2 सेण्टीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।