22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / न निकलेगी कांवड़ यात्रा, न लगेंगे कैम्प, आखिर क्यों हाथ खड़े कर रहे संगठन

न निकलेगी कांवड़ यात्रा, न लगेंगे कैम्प, आखिर क्यों हाथ खड़े कर रहे संगठन

Highlights - कांवड़ संघों और कांवड़ शिविर आयोजकों ने आईजी को दिए ज्ञापन - Kanwar Yatra को निरस्त करने की अपील - आईजी बोले- UP Government के आदेश का इंतजार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 20 Jun 2020, 10:35 AM IST

kanwar-yatra.jpg

मेरठ. सामाजिक संगठनों (Social Organizations) ने इस बार खुद को कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) से अलग करने का निर्णय लिया है। सभी का कारण सिर्फ एक है और वो है जानलेवा कोरोना वायरस (CoronaVirus)। आईजी कार्यालय पर अब तक सैकड़ों ऐसे ज्ञापन पहुंच चुके हैं, जिसमें कांवड़ मेला आयोजन पर रोक लगाने की बात कही गई है। आईजी प्रवीण कुमार (IG Praveen Kumar) ने खुद इस बात को स्वीकारा है।

यह भी पढ़ें- Saharanpur: शिवालिक के जंगल से मिला 50 लाख साल पुराना Elephant Fossil, वैज्ञानिक भी हैरान

आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि यह अच्छी बात है कि लोग खुद ही आगे आकर ऐसी पहल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई सामाजिक संगठनों और ऐसे संगठनों के ज्ञापन उनके पास आए हैं जो कि कांवड़ यात्रा से जुड़े हुए हैं। उन सभी ने इस बार कांवड़ यात्रा में भाग नहीं लेने का निर्णय किया है। वहीं जो संगठन कांवड़ शिविर (Kanwar Camp) लगाया करते थे, उन्होंने भी इस बार कांवड़ शिविर नहीं लगाने का निर्णय लिया है। आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि ऐसा निर्णय कोरोना संक्रमण को देखते हुए किया है।

आईजी ने बताया कि सभी लोगों ने एक स्वर से निर्णय लिया है कि इस बार वे अपने घर पर ही धूमधाम से शिवपर्व मनाएंगे। वे न बाहर निकलेंगे और न ही कांवड़ यात्रा में भाग लेगे। आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि हालांकि अभी कांवड़ यात्रा पर शासन स्तर से कोई निर्णय नहीं आया है, जो भी निर्णय आएगा उससे अवगत कराया जाएगा।