मेरठ

घर में चल रही थी बेटी की शादी की तैयारी, बदमाशों ने मां की गोली मारकर की हत्या, देखें वीडियाे

खास बातें पुलिस सहायता केंद्र के सामने बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम हत्या के बाद काफी समय तक नहीं हो पायी महिला की शिनाख्त महिला का पति बोला- नहीं थी किसी से दुश्मनी, किसने मारा पत्नी को

2 min read
Jul 23, 2019
घर में चल रही थी बेटी की शादी की तैयारी, बदमाशों ने मां की गोली मारकर की हत्या, देखें वीडियाे

मेरठ। मंगलवार को मेरठ में दिनदहाड़े एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने बड़े ही दुस्साहसिक तरीके से घटना को अंजाम दिया। महिला को गंभीर हालात में जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही घायल महिला की मौत हो चुकी थी। मृतका का शव काफी देर तक जिला अस्पताल की मोर्चरी में पड़ा रहा। उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। पुलिस को मौके से मिले मोबाइल के लाॅक होने के कारण कोई नंबर भी नहीं ट्रेस हो पा रहा था। काफी देर बाद जब महिला के मोबाइल का लाॅक खुला तो उसके पति को फोन किया गया।

टेंपो स्टैंड तक पति ने छोड़ा था रेखा को

महिला के पति सीओ सिविल लाइन्स ने फोन किया और उसकी लोकेशन पूूछी। महिला के पति ब्रिजेश बेनीवाल ने रोते हुए बताया कि उसकी पत्नी रेखा फिजियोथेरेपी सेंटर में काम करती थी। रेखा का पति होमगार्ड विभाग में कार्यरत है। पति ब्रिजेश रोजाना की तरह मंगलवार को भी अपनी पत्नी रेखा को टेंपो स्टैंड पर छोड़ने गया था। टेंपो स्टैंड पर उसने अपनी पत्नी को टेंपो में बैठाया। ब्रिजेश ने बताया कि पत्नी ने उससे कहा कि कुछ खिला दो। इस पर ब्रिजेश ने उसको दस रूपये के केले लाकर दे दिए। ब्रिजेश इसके बाद अपने एक अन्य दोस्त संजय के साथ सर्राफा बाजार चला गया। उसने बताया कि उसकी बेटी का रिश्ता तय हो गया था। उसकी शादी की तैयारी चल रही थी।

किसी से दुश्मनी से इनकार किया

उसके पास सीओ सिविल लाइन का फोन आया और सीओ ने पूछा क्या आप ब्रिजेश बोल रहे हैं। इस समय आप कहा हैं, मैं सीओ सिविल लाइन बोल रहा हूं। आपकी पत्नी की तबियत खराब है, आप जिला अस्पताल पहुंच जाएं। ब्रिजेश अपने दोस्त के साथ जब जिला अस्पताल पहुंचा तो उसको जिला अस्पताल की मोर्चरी में ले जाया गया। जहां पर पत्नी की लाश देखकर वह दंग रह गया। वह वहीं बेहोश होकर गिर गया। चिकित्सक उसको होश में लाए। उसने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उसको किसी पर कोई शक नहीं है। आखिर ये कैसे हो गया। एसएसपी अजय साहनी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
23 Jul 2019 10:36 pm
Also Read
View All