मेरठ

किचन का खौफनाक कांड; पत्नी ने फोन कर कहा-तुम जल्दी घर आ जाओ… पति पहुंचा तो उड़ गए होश

Crime News: उत्तर प्रदेश में एक खौफनाक कांड को अंजाम दिया गया। महिला ने अपने पति को फोन कर घर बुलाया। घर की हालत देख पति के होश उड़ गए।
2 min read
Oct 12, 2025
woman shot in head after entering house
किचन का खौफनाक कांड। फोटो सोर्स-Ai

Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक नकाबपोश हमलावर ने घर में घुसकर महिला के सिर में गोली मार दी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में महिला ने अपने पति को फोन कर कहा, "जल्दी घर आ जाओ, मुझे किसी ने गोली मार दी है।"

महिला के सिर और पैर में लगी गोली

पूरी घटना सरधना तहसील के मोहल्ला आजादनगर चकला की बताई जा रही है। रविवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे सीमा गुप्ता (40) अपने घर में अकेली थीं। उनके पति मुकेश (65) दुकान पर काम से गए हुए थे। सीमा रसोई में नाश्ता बना रही थीं। इसी दौरान नकाबपोश हमलावर अंदर घुसा और सीधे किचन में पहुंचकर उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली महिला के सिर में लगी और दूसरी पैर में लगी।

महिला के परिजनों से पूछताछ कर रही पुलिस

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद परिजनों द्वारा महिला को प्राथमिक इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला की स्थिति गंभीर देख उन्हें SD ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। हालांकि पुलिस अभी तक हमलावर की पहचान और घटना के पीछे की वजह पता नहीं कर पाई है। महिला के परिजनों से पूछताछ जारी है।

पुलिस जांच में पता चला है कि मुकेश चंद की पहली पत्नी का निधन हो चुका है। मुकेश ने करीब 7 साल पहले सीमा से दूसरी शादी की थी। महेश चंद के बेटे अश्वनी गुप्ता (32) ने बताया कि उनकी पहली मां की मौत 2018 में ब्रेन हेमरेज की वजह से हुई थी। लगभग डेढ़ से दो महीने बाद उनके पिता ने दुकान में काम करने वाली सीमा से शादी कर ली थी। अश्वनी ने कहा कि शादी के बाद से उनकी सौतेली मां उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करती थीं और अक्सर कहीं भी बिना बताये चली जाती थीं।

मामले में पुलिस ने क्या कहा?

मामले को लेकर सरधना के CO आशुतोष कुमार ने बताया कि पूरे मामले में तहरीर मिली है और मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।