
मेरठ ( Meerut ) COVID-19 virus के मरीजों के लिए अस्पतालों में बनाए गए कोविड-19 ( COVID-19 9 ) वार्ड की हालत सुधारने में सरकार से लेकर प्रशासन तक को पसीना आ गया। कई-कई नोडल अधिकारी बदले गए लेकिन उसके बाद भी हालत नहीं सुधर रहे हैं। लापरवाही का ताजा माला सुभारती अस्पताल के कोविड-19 वार्ड का है।
यह भी पढ़ें: निर्वस्त्र होकर वीडियो कॉल के जरिये करता था गंदी बात, मोबाइल में मिले 500 लड़कियों के नंबर
यहां पर पहले भी कई मरीज अव्यवस्था की वीडियो वायरल करते रहे हैं। अब संक्रमित दरोगा के खाने में कीड़े और हड्डी निलने की बात सामने आई है। खाने में कीड़ा देखकर दरोगा ने इसकी शिकायत वार्ड व्वाय से की। लेकिन वार्ड ब्वाय का जवाब सुनकर दरोगा जी दंग रह गए। वार्ड ब्वाय ने कहा कि खाना है तो खाओ नहीं तो भूखे रहो। यहां पर तो ऐसा ही खाना खाने को मिलेगा।
थाना हस्तिनापुर में तैनात दरोगा तीन दिन पहले ( Corona virus ) कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनको इलाज के लिए सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर उनका इलाज हो रहा है। बकौल दरोगा कोविड-19 वार्ड की हालत बहुत खराब है। इसकी शिकायत उन्होंने पहले ही दिन की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
अब जब वार्ड ब्वाय उनके लिए खाना लेकर आया तो उसमें देखा गया कि खाने के अंदर कीड़े चल रहे हैं। इतना ही नहीं दाल में भी किसी जानवर की छोटी सी टांग पड़ी हुई थी। उन्होंने वार्ड ब्वाय से इसकी शिकायत की तो वार्ड ब्वाय बोला कि आपको यही खाना खाना होगा। इतना सुनते ही दरोगा जी ने एक वीडियो बनाई और वीडियो बनाकर वायरल कर दी। दरोगा सतवीर ने बताया की कोविड-19 वार्ड में उनको खाना सड़ा हुआ दिया जा रहा है। शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
इससे पहले भी अस्पताल की अव्यवस्था के वीडियो वायरल हो चुके हैं। अप्रैल माह में एक ही परिवार के 5 लोगों को दिन भर भूखा रखा गया था। बच्चे भूख से बिलख रहे थे लेकिन न तो उनको भोजन दिया गया और ना ही कोई खाने के लिए नाश्ता जबकि वे कोरोना संभावित केस के रूप में सुभारती के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किए गए थे। इस बारे में जब सुभारती के कोविड वार्ड के इंचार्ज अनम शेरवानी से बात की गई तो उनका कहना था कि उन्हें इसके बारे में केाई जानकारी नहीं है।