मेरठ

लॉकडाउन में बेरोजगारी और पैसे की कमी के कारण युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम

Highlights मेरठ के कोतवाली क्षेत्र के नकारजान मोहल्ले का मामला लॉकडाउन के कारण आर्थिक तंगी से परेशान था युवक मां से मांगे पैसे, उसके पास भी नहीं होने पर उठाया कदम  
2 min read
• •
Updated: 9 May 2020, 5:22 PM IST
meerut

मेरठ। कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन में आर्थिक तंगी और बेरोजगारी से परेशान होकर अब लोग आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। मेरठ में भी एक युवक आर्थिक तंगी और बेरोजगारी से परेशान हुआ तो वह मानसिक तनाव को नहीं झेल पाया और परेशान युवक ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने अपनी मां से भी पैसे मांगे, लेकिन मां के पास भी पैसे नहीं थे कि वह अपने बेटे की मदद कर सके। इसके बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। हालांकि इस घटना को पुलिस महज आत्महत्या बताते हुए अन्य तथ्यों को छिपा रही है।

मामला थाना कोतवाली इलाके के नकारजान मोहल्ले का है। यहां पर नईम नामक युवक अपनी मां के साथ रहता है। जबकि उसका दूसरा भाई उसके सामने ही बने मकान में अपने परिवार के साथ रहता है। लॉकडाउन के चलते युवक बेरोजगार चल रहा था, जिसके कारण वह आर्थिक तंगी से भी घिर गया था। शनिवार की सुबह उसने अपनी मां से कुछ रूपये उधार मांगे, लेकिन मां के पास भी रुपये नहीं थे। जिसके चलते उसने मौत को गले लगा लिया।

मृतक युवक के पड़ोसी अकबर ने बताया कि युवक दो भाई हैं। एक भाई सामने रहता है और मृतक युवक नईम अपनी मां के साथ रहता है। अकबर ने बताया कि युवक में किसी प्रकार का कोई व्यसन नहीं था। लॉकडाउन के बाद से युवक बेरोजगार चल रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को फंदे से नीचे उतारकर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Updated on:
9 May 2020, 5:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप