21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / लॉकडाउन में किसान की गोली मारकर हत्या, इस हालत में जंगल में पड़ा मिला शव

लॉकडाउन में किसान की गोली मारकर हत्या, इस हालत में जंगल में पड़ा मिला शव

Highlights मेरठ के दौराला क्षेत्र के गांव कनौडा के जंगल में मिला शव शुक्रवार की रात खेत पर जाने के बाद से हो गया था लापता किसान की भाभी ने की शिनाख्त, पुलिस ने शुरू की जांच  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 9 May 2020, 3:25 PM IST

meerut

मेरठ। जनपद के दौराला क्षेत्र के गांव कनौडा के जंगल में शनिवार की सुबह किसान का गोली लगा शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव की शिनाख्त किसान की भाभी ने की है। किसान शुक्रवार की रात से गायब था। उसको बहुत तलाश किया गया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। किसान के मोबाइल पर भी कई बार फोन किया गया। लेकिन उसका मोबाइल स्विच आफ आने पर थाना दौराला में रात में ही गुमशुदगी की तहरीर दे दी गई थी। सुबह किसान का शव मिलने के बाद क्षेत्र में अफरातफरी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

यह भी पढ़ेंः घर के बाहर खड़े बच्चों के हंसने के विवाद में हुआ पथराव और चली ताबड़तोड़ गोलियां, महिला समेत चार घायल

मामला थाना दौराला क्षेत्र के गांव कनौडा के जंगल का है। जहां शनिवार की सुबह किसान का गोली लगा शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि किसान खेेत गया था और वह तभी से लापता चल रहा था। सुबह उसका शव गांव के बाहर जंगल में पड़ा मिला। मृतक किसान का नाम पवन है और वह भावनपुर के माखनपुर गांव का रहने वाला है। किसान की भाभी ने शव की शिनाख्त करते हुए बताया कि पवन ने मेरठ निवासी लाला के खेत ठेके पर ले रखे थे। उसने इन खेतों में फसल बोई हुई थी। उन्हीं फसलों की देखरेख करने के लिए वह खेत में सुबह और शाम को जाता था।

यह भी पढ़ेंः कोरोना ने अंतिम विदाई का छीन लिया हक, अपने लोगों ने नहीं देखा चेहरा और न ही दे पाए कंधा

पुलिस के अनुसार किसान की गोली मारकर हत्या की गई है। किसान का लहूलुहान शव मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना से आसपास हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।