बता दें कि पहले भी मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड में अव्यवस्था और चिकित्सकों की लापरवाही की बात सामने आई थी, लेकिन उस समय पूरे मामले में लीपापोती कर दी गई थी। मरीजों का आरोप था कि कई-कई दिनों में भी यहां एक भी बेड में चादर नहीं हैं। मरीज रैग्जिन के कवर वाले गद्दे में सोने को मजबूर हैं। वहीं सफाई व्यवस्था का भी यहां बुरा हाल है। इसको लेकर मरीज व परिजनों में आक्रोश है।