जिला सर्विलांस अधिकारी डा.विश्वास चौधरी के अनुसार शुक्रवार को मिले 13 नए केसों को मिलाकर संक्रमितों की कुल संख्या 209 हो गई है। इसके अलावा, बिजनौर में सात और बुलंदशहर-हापुड़ में भी एक-एक केस मिले हैं। वहीं माधवपुरम में मिले कोरोना संक्रमित की चेन स्वास्थ्य विभाग को मिल गई है। ये चेन कहां-कहां गई और किस-किस से मिली, इसके बारे में स्वास्थ्य विभाग पता लगा रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी का कहना है कि वह अपने सीनियर एकाउंटेंट के साथ मेरठ से गाजियाबाद निजी वाहन से जाते थे। उनके कॉलेज को आइसोलेशन सेंटर बनाया गया था। संभवत: गाजियाबाद से कोरोना के शिकार हुए।