मेरठ

‘मोंटू मैं हमेशा साथ हूं, बच्चों का ध्यान रखना! सॉरी’

मेरठ के पॉश बाजार आबूलेन की पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर होटल के कमरे में लाश के पास मिले सुसाइट नोट में ये लिखा मिला। खून से लथपथ लाश देख पुलिस के होश उड़ गए।
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2023, 10:27 AM IST
'मोंटू मैं हमेशा साथ हूं, बच्चों का ध्यान रखना! सॉरी'
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी जांच करते हुए

आबूलेन पुलिस चौकी सटे होटल में नरेश कुमार नामक युवक ने कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। नरेश बागपत के थाना सिंघावली अहीर के हिसावदा गांव के निवासी थे और ठेकेदारी करते थे। सुबह चेकआउट करने के लिए स्टाफ ने होटल का दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला।


इसके बाद होटल मालिक ने अपनी दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो खून से लथपथ शव मिला। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा कि दिनेश सिंह उसकी मौत का जिम्मेदार है। उसको सजा जरूर दिलाई जाए। अंत में यह भी लिखा- मोंटू मैं हमेशा साथ हूं, बच्चों का ध्यान रखना। इसके बाद सॉरी लिखकर छोड़ दिया।

पत्नी है सीए और दो बच्चे नोएडा में
नरेश की पत्नी स्वाति सीए हैं। नरेश पत्नी और दो बच्चों के साथ नोएडा में रहते थे। वो रविवार रात साढ़े आठ बजे होटल में रुके थे। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे स्टाफ ने फिर से दरवाजा खटखटाया तो हलचल नहीं हुई। इसके बाद होटल स्वामी नरेंद्र सिंह को बुलाया। उन्होंने आबूलेन चौकी प्रभारी को सूचना दी तो वह होटल पहुंच गए।

एक हाथ में तमंचा गोली सिर के पार
वीडियोग्राफी करते हुए दूसरी चाबी से कमरे का दरवाजा खोला तो नरेश मलिक बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े थे।
नरेश के दाएं हाथ में तमंचा था। गोली सिर को पार करते हुए बाहर निकल गई थी। कमरे की जांच की तो एक सुसाइड नोट मेज पर रखा था, जबकि दूसरा उनकी जेब में था।

सुसाइड नोट पर दिनेश नाम के व्यक्ति को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया गया। सदर बाजार इंस्पेक्टर देव सिंह रावत का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सुसाइड नोट पर हस्ताक्षर हैं। नए साल के पहले दिन ही सुसाइड नोट लिखा गया। रविवार रात आठ बजे कमरा लिया गया। यहां आने के कुछ देर बाद सुसाइड नोट लिखा।



दिनेश सिंह है मौत का जिम्मेदार उसको सजा जरूर दिलवाना
सुसाइड नोट में नरेश ने लिखा कि मेरी हत्या का जिम्मेदार दिनेश सिंह है, जो नियोन स्टील में नौकरी करता है और जेवीटीएस गार्डन छतरपुर में रहता है। दिनेश सिंह कानपुर का रहने वाला है। दिनेश सिंह ने उसको आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है। दिनेश देश छोड़कर भाग सकता है। मृतक ने बेटे वेदांत से माफी मांगी है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला