1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओवैसी ने किया गायत्री मंत्र का जाप और हवन पिया गंगाजल फिर की धर्म में वापसी

मुजफ्फरनगर जिले के फुलत के मदरसे में नमाज पढ़ने वाले ओवैसी ने आर्य समाज मंदिर में मंत्रों के बीच हवन किया। इसके बाद तीन बार गंगा जल से आचमन कर वो सोनू शर्मा बन गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 2 Jan 2023, 6:56 PM IST

ओवैसी ने किया गायत्री मंत्र का जाप और हवन, तीन बार पिया गंगाजल और बन गए सोनू शर्मा

हिंदू धर्म में वापसी करने के लिए मंदिर में ओवैसी को पूजा हवन कराते आर्य समाजी

मेरठ निवासी मोहम्मद ओवैसी ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है। खतौली के शिवपुरी स्थित आर्य समाज मंदिर में ओवैसी ने इस्लाम धर्म को छोड़कर पूरी विधि रीति से सनातन धर्म में घर वापसी की है। ओवैसी ने अब अपना पहला नाम सोनू कुमार शर्मा ही रखा है।


यह भी पढ़ें : ‘जो माफिया के संपर्क में आता है, वह उसकी चमक में अंधा हो जाता है’, बस एक कॉल ने खोल दी 3 हत्या की पोल

फुलत के मदरसे में मोहम्मद ओवैसी नाम दिया
आर्य समाज मंदिर के सत्येंद्र आर्य ने बताया कि मेरठ के रहने वाले सोनू शर्मा को जबरन इस्लाम धर्म स्वीकार करवाया गया था। सोनू शर्मा को फुलत के मदरसे में मोहम्मद ओवैसी नाम दिया गया था। आर्य समाज शिवपुरी में वेद मंत्रों के माध्यम से हवन-यज्ञ कराकर ओवैसी की शुद्धि की गई। गायत्री मंत्र का जाप कराया गया और जनेऊ धारण कराकर उनका पुराना नाम सोनू कुमार शर्मा दिया गया।


यह भी पढ़ें : 2 बच्चों की मां को अपने स्टूडेंट के पापा से हुआ प्यार, पति से हुआ झगड़ा और फिर...

पांच वर्षों में इस्लाम के बारे में जानकारी
ओवैसी ने बताया कि गत पांच वर्षों में उन्होंने इस्लाम के बारे में जानकारी की। उन्हें पता चला कि सनातन धर्म सबसे अच्छा है। इसलिए ही वे इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था। वहां जाकर इसके बारे में जब पूरी बातें पता चली तो उन्होंने घर वापसी का इरादा कर लिया। इस मौके पर रामदेव शास्त्री, सत्येंद्र आर्य, अजेश आर्य, जगदीश सिंह, सुरेश फौजी, डॉ चंद्रमोहन शर्मा, केशव अग्रवाल, सुशील जैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश