1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जो माफिया के संपर्क में आता है, वह उसकी चमक में अंधा हो जाता है’, बस एक कॉल ने खोल दी 3 हत्या की पोल

बजरंगी की हत्या के बाद जांच कर रहे पुलिस के हाथ सीडीआर के रूप में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा जिसमें दो अन्य हत्याओं की भी बातचीत हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Narendra Awasthi

•

Updated: 3 Jan 2023, 12:22 PM IST

‘जो माफिया के संपर्क में आता है, वह उसकी चमक में अंधा हो जाता है’, बस एक कॉल ने खोल दी 3 हत्या की पोल

‘जो माफिया के संपर्क में आता है, वह उसकी चमक में अंधा हो जाता है’, बस एक कॉल ने खोल दी 3 हत्या की पोल

जिन हत्याओं के खुलासे के लिए पुलिस एड़ी चोटी का जोर लगा रही थी। बजरंगी की हत्या ने खोल दिया। जांच में पुलिस को सीडीआर मिली जिससे जानकारी हुई कि पार्टनर और प्रॉपर्टी डीलर की हत्या किसने की। हत्या करने वाले में माफिया का नाम सामने आ रहा है। इस संबंध में बीपी जोगदंड ने कहा कि सीडीआर में निकल कर आ रहे नए नाम के व्यक्तियों से भी पूछताछ की जाएगी। शीघ्र ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

कानपुर जिले के बिधनू थाना क्षेत्र के परसौली गांव में वीरू मौर्य उर्फ बजरंगी उम्र 50 साल निवासी अजीतगंज बाबू पुरवा की बुधवार की सुबह कोरियां गांव से लौटते समय तीन युवकों ने पिटाई कर दी। पिटाई इतनी जबरदस्त थी कि बजरंगी कोमा में चला गया। उसके सर पर धारदार हथियार से मारा गया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वीरू मौर्य उर्फ बजरंगी की हत्या को लेकर जांच कर रही पुलिस के हाथ में कॉल डिटेल रिपोर्ट लगी है। जिसे सुनकर पुलिस चौक गई। यह रिकॉर्डिंग बजरंगी की हत्या के कुछ दिन पहले की है।

बातचीत की सीडीआर मिली

जिसमें बजरंगी भूरे नाम के व्यक्ति के बीच बातचीत हो रही है। हो रही बातचीत के अनुसार बजरंगी बता रहा है कि माफिया ने किस तरह उसे परेशान किया है। माफिया ने पहले पार्टनर की हत्या की है, उसके बाद प्रॉपर्टी डीलर को भी मार दिया। बजरंगी और भूरे के बीच हुई बातचीत की सीडीआर में विजय और घनश्याम के नाम भी सामने आ रहे हैं। सीडीआर में भूरे कह रहा है कि जो माफिया के संपर्क में आता है। वह उसकी चमक में अंधा हो जाता है। लेकिन घनश्याम और विजय समय रहते माफिया के चंगुल से बाहर निकल आये। विजय के 16 लाख रुपये चले गए पर उसकी जान जरूर बच गई।

यह भी पढ़ें: कानपुर में गो स्मार्ट कार्ड से करें मेट्रो की यात्रा, अब टिकट लेने की जरूरत नहीं, साथ में मिलेगी छूट

पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया

सीडीआर को संज्ञान में लेते हुए पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने कहा कि घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम काम कर रही है। मृतक की सीडीआर की भी जांच हो रही है। बातचीत के दौरान जो नाम सामने आए हैं उनसे भी पूछताछ की जाएगी।