1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर में गो स्मार्ट कार्ड से करें मेट्रो की यात्रा, अब टिकट लेने की जरूरत नहीं, साथ में मिलेगी छूट

यूपीएमआरसी द्वारा मेट्रो यात्रियों को टिकट लेने के झंझट से छुटकारा देने जा रही है। गो स्मार्ट कार्ड का ट्रायल शुरू किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Narendra Awasthi

•

Updated: 2 Jan 2023, 9:28 PM IST

कानपुर में गो स्मार्ट कार्ड से करें मेट्रो की यात्रा, अब टिकट लेने की जरूरत नहीं, साथ में मिलेगी छूट

कानपुर में गो स्मार्ट कार्ड से करें मेट्रो की यात्रा, अब टिकट लेने की जरूरत नहीं, साथ में मिलेगी छूट

मेट्रो ट्रेन में बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए अब टिकट के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की जा रही है। गो स्मार्ट कार्ड यात्रियों को बड़ी सुविधा के रूप में सामने आ रहा है। एटीएम जैसा दिखने वाला यह कार्ड कई मेट्रो शहर में काम करेगा।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन द्वारा यात्रियों के लिए गो स्मार्ट कार्ड का ट्रायल शुरू किया गया है। जिसके अंतर्गत यात्रियों को अब टिकट लेने के लिए लाइन में लगने से छुटकारा मिलेगा। पीआरओ ने बताया कि गो स्मार्ट कार्ड के माध्यम से यात्रियों को काफी सुविधाएं मिलेंगी और यह कई शहरों में उपयोग में लाया जा सकता है।

यूपीएमआरसी द्वारा कानपुर में गो स्मार्ट कार्ड का ट्रायल गुरुदेव, मोतीझील सहित अन्य स्थानों पर शुरू किया गया है। इसके पहले यूपीएमआरसी ने एसबीआई और ऑटोमेटिक टिकट कलेक्शन गेट कर्मियों के द्वारा गो स्मार्ट कार्ड तैयार किया गया था। पीआरओ मेट्रो ने बताया कि गो स्मार्ट कार्ड 'एटीएम' की तरह है। औपचारिकता पूरी कर गो स्मार्ट कार्ड का एनओसी भी ले लिया है। अब इसका ट्रायल शुरू किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बिना किसी लक्षण के आईआईटी का छात्र मिला कोविड-19 पॉजिटिव, देखें पूरी खबर

कर्मचारियों पर ही ट्रायल कर रहा यूपीएमआरसी

ट्रायल के रूप में यूपीएमआरसी कुछ कर्मचारियों के माध्यम से कार्ड का ट्रायल करा रही है। मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने के लिए स्केनर पर कार्ड को लगाया जाता है। गो स्मार्ट कार्ड को स्कैनर पर लगाते ही अकाउंट से पैसा कटने के बाद गेट खुल जाता है। ऑटोमेटिक ऑनलाइन प्रक्रिया इतनी तेजी से होता है कि चंद सेकंड में ही यात्री प्लेटफार्म के अंदर आ सकता है। कार्ड को ऑनलाइन रिचार्ज करने की भी सुविधा है। पीआरओ ने बताया कि ट्रायल होने के बाद मेट्रो यात्रियों को गो स्मार्ट कार्ड की सुविधा मिलने लगेगी।