
पति और बच्चों को छोड़कर पहुंची आशिक के घर, हुआ हंगामा पुलिस ने भेजा जेल
जिले में एक टीचर की अजब प्रेम की गजब कहानी चर्चा में है। एक स्कूल की टीचर पर इश्क का जुनून इस कदर सवार हुआ कि वह अपने पति और दो बच्चों को छोड़ प्रेमी के घर पहुंच गई। टीचर का पति उसे लेने प्रेमी के घर पहुंचा तो विवाद हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले आई।
प्राईवेट स्कूल में पढ़ाती थी मैडम
मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र का है। प्राईवेट स्कूल में पढ़ाने वाली मैडम को अपने स्टूडेंट के पापा से प्यार हो गया। कुछ दिन दोनों के बीच इश्क चलता रहा। लेकिन इसी बीच इसकी भनक मैडम के पति को हो गई। उसने अपनी शिक्षका पत्नी को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी और दोनों का इश्क जारी रहा। शिक्षिका और पति के बीच आए दिन झगड़े होते। एक बार फिर दोनों में विवाद हुआ।
शिक्षिका अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के घर पहुंच गई। इसके पीछे-पीछे उसका पति भी पहुंच गया। शिक्षिका उसका पति और प्रेमी में झगड़ा बढ़ा तो पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस तीनों को पकड़कर थाना ले आयी। तीनों को चालान कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि शिक्षिका की 7 साल की बेटी और एक बेटा है। बेटा दिव्यांग है। शिक्षिका प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है। उसके स्टूडेंट के पिता स्कूल आते थे। मोबाइल पर शिक्षिका और स्टूडेंट के पापा से बातें शुरू हुईं । इसके बाद दोनों में प्यार हो गया।
Published on:
2 Jan 2023, 4:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.